फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalki 2898 AD: कल्कि 2898 एडी के ट्रेलर लॉन्च को भव्य बनाने की तैयारी, जानें क्या खास करने जा रहे हैं निर्माता

Sun, 09 Jun 2024 08:12 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 09 Jun 2024 08:12 AM IST
विज्ञापन
Prabhas Amitabh bachchan Nag Ashwin Film Kalki 2898 AD Trailer showcased in Mumbai Theatres as per reports
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

कल्कि 2898 एडी इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक हैं। इसका इंतजार न सिर्फ दक्षिण भारत के लोगों को है, बल्कि इस फिल्म को देखने के लिए हिंदी पट्टी के लोग भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  महानति जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके नाग अश्विन ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। यह पहला मौका है जब प्रभास और नाग अश्विन एक साथ किसी फिल्म में काम कर रहे हैं। 


Vijay Deverakonda: जिस निर्देशक के साथ किया था डेब्यू, उसी की हिट फिल्म में काम करने से चूक गए थे विजय

Prabhas Amitabh bachchan Nag Ashwin Film Kalki 2898 AD Trailer showcased in Mumbai Theatres as per reports
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas

कल्कि 2898 एडी का ट्रेलर 10 जून को रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म के निर्माता इस ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम को भव्य तरीके से आयोजित करने की जोर शोर से तैयारी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निर्माताओं ने लोगों में फिल्म को लेकर उत्साह बरकरार रखने के लिए खास योजना बनाई है। 

Prabhas Amitabh bachchan Nag Ashwin Film Kalki 2898 AD Trailer showcased in Mumbai Theatres as per reports
कल्कि 2898 एडी - फोटो : एक्स

रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के ट्रेलर को दक्षिण के कई सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के ट्रेलर को मुंबई के भी कई सिनेमाघरों में फैंस के लिए प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा देश के अन्य हिस्सों में भी ट्रेलर को बड़े पर्दे पर दिखाने की योजना पर फिल्म के निर्माता काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas Amitabh bachchan Nag Ashwin Film Kalki 2898 AD Trailer showcased in Mumbai Theatres as per reports
कल्कि 2898 एडी पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@kalki2898ad

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे बड़े सितारे भी मौजूद हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन का एक पोस्टर जारी किया गया था, जिसे देखने के बाद फैंस में और अधिक उत्सुकता बढ़ गई है।

विज्ञापन
Prabhas Amitabh bachchan Nag Ashwin Film Kalki 2898 AD Trailer showcased in Mumbai Theatres as per reports
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : सोशल मीडिया

कल्कि 2898 एडी 27 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होनी है। उम्मीद जताई जा रही है कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म धमाकेदार शुरुआत करेगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद प्रभास राजा साब नाम की फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन मारुति दसारी कर रहे हैं।
Chandini Chowdary: बॉक्स ऑफिस पर फिर से दिखेगा चांदनी चौधरी का जलवा, एक ही दिन में रिलीज होगी दो फिल्में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed