फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajinikanth: आध्यात्मिक यात्रा से वापस चेन्नई लौटे रजनीकांत, लोकेश कनगराज की फिल्म की शूटिंग जल्द करेंगे शुरू

Tue, 04 Jun 2024 10:34 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 04 Jun 2024 10:34 AM IST
विज्ञापन
Vettaiyan actor Rajinikanth returns to Chennai from spiritual tour read details inside
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

रजनीकांत तमिल सिनेमा सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। अभिनेता जल्द ही वेट्टैयान नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। निर्माता इस फिल्म को 10 अक्तूबर को रिलीज करने की योजना पर तेजी से काम कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने फिल्मों से ब्रेक लेकर आध्यात्मिक यात्रा पर जाने का फैसला किया था। 


Lok Sabha Election Result Live: मंडी से आगे चल रहीं कंगना रणौत, गुडगांव से कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर आगे

Vettaiyan actor Rajinikanth returns to Chennai from spiritual tour read details inside
फिल्म 'कुली' का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

जानकारी के मुताबिक रजनीकांत अब उत्तराखंड की अपनी आध्यात्मिक यात्रा से वाप आ गए हैं। अभिनेता 3 जून को चेन्नई लौट आए हैं। अभिनेता का एक वीडियो  सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो चेन्नई एयरपोर्ट का है। अभिनेता को एयरपोर्ट पर सफेद कुर्ता पायजामा में सादगी भरे अंदाज में देखा गया। वहीं उनके फैंस अभिनेता के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करते नजर आए। 

Vettaiyan actor Rajinikanth returns to Chennai from spiritual tour read details inside
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

 बता दें कि रजनीकांत हर साल आध्यात्मिक यात्रा पर जाते हैं। उन्होंने अपनी इस साल की आध्यात्मिक यात्रा के दौरान कथित तौर पर बद्रीनाथ, केदारनाथ और महावतार बाबाजी केव और कई अन्य मंदिरों का दौरा किया। ब्रेक से वापस लौटने के बाद रजनीकांत अब एक बार फिर से शूटिंग में सक्रिय हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vettaiyan actor Rajinikanth returns to Chennai from spiritual tour read details inside
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

वह 10 जून से निर्देशक लोकेश कनगराज की 'कुली' की शूटिंग शुरू करेंगे। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। जानकारी के मुताबिक लोकेश सिनेमैटिक यूनिर्वस की फिल्म नहीं होगी।

विज्ञापन
Vettaiyan actor Rajinikanth returns to Chennai from spiritual tour read details inside
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

रजनीकांत को पर्दे पर आखिरी बार फिल्म लाल सलाम में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने कैमियो रोल निभाया था। ऐश्वर्या रजनीकांत के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। वहीं, इससे पहले रिलीज हुई उनकी फिल्म जेलर ने टिकट खिड़की पर कामयाबी के झंडे गाड़ दिए थे।
Akshay Kumar: थम गई अक्षय की मराठी फिल्म वेदत मराठे वीर दौडले सात की शूटिंग, बजट की समस्या से जूझ रहे निर्माता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed