इन दिनों हर तरफ प्रभास की नई फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का जलवा है। सबको लगता है कि ये एक फिल्म जून महीने में आकर बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का मॉनसून ले आएगी। इस साल 12 जनवरी को रिलीज फिल्म ‘हनुमान’ को छोड़ दें तो तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी सिनेमा में एक भी फिल्म अब तक ऐसी रिलीज नहीं हुई है जिसने अपनी लागत की दूनी कमाई करके कम से कम साफ हिट का तमगा टिकट खिड़की पर हासिल कर लिया हो। सारी की सारी उम्मीदें अब सिनेमा को प्रभास से हैं और प्रभास की काफी सारी उम्मीदें अपनी उस फिल्म पर भी टिकी हैं जिसकी शूटिंग वह ‘कल्कि 2989 एडी’ के तुरंत बाद पूरी करने वाले हैं।
Prabhas New Heroines: दीपिका से छिटके प्रभास तीन नई हीरोइनों में अटके, तीनों दे चुकीं हिंदी में फ्लॉप फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म ‘आदिपुरुष’ की मेकिंग के दौरान ही प्रभास ने अपनी साल 2024 की फिल्में तय करनी शुरू कर दी थीं। इसके पहले की उनको दोनों फिल्में ‘साहो’ और ‘राधेश्याम’ फ्लॉप हो चुकी थीं और उनको ही नहीं बल्कि पूरे देश को फिल्म ‘आदिपुरुष’ से बहुत उम्मीदें रहीं। ये फिल्म सुपरफ्लॉप रही। प्रभास की फ्लॉप की हैट्रिक बनी, लेकिन फीनिक्स पक्षी की तरह प्रभास ने फिल्म ‘सलार पार्ट वन सीजफायर’ में जबर्दस्त वापसी बड़े परदे पर की और अब बारी ‘कल्कि 2898’ की है। इस फिल्म में प्रभास की हीरोइन दीपिका पादुकोण हैं। इसके पहले भी प्रभास की फिल्मों की हीरोइनें अपने दौर की नामचीन हीरोइनें ही रही हैं, पर अब मौसम बदलने वाला है।
फिल्म ‘आदिपुरुष’ के फ्लॉप होने के बाद प्रभास ने एक फिल्म निर्देशक मारुति के साथ शुरू करने का फैसला लिया था। रोमांटिक हॉरर श्रेणी की इस फिल्म का नाम है ‘द राजा साब’ और इसमें एक भूत और उसके पोते की भावुक लेकिन मजेदार कहानी है। प्रभास के दादा के रोल के लिए इस फिल्म में संजय दत्त के होने की खूब खबरें आती रही हैं। लेकिन, इन सारी खबरों के बीच दबी रह गईं वे खबरें जो फिल्म ‘द राजा साब’ की हीरोइनों को लेकर बननी चाहिए थीं।
बताते हैं कि फिल्म का जो बजट ‘द राजा साब’ के निर्माताओं ने इसके निर्देशक मारुति को दिया है, उसका बड़ा हिस्सा प्रभास के खाते में जा चुका है। फिल्म का मेकिंग बजट भी ठीक ठाक ही बताया जाता है। ऐसे में फिल्म की कहानी के हिसाब से जरूरी तीन हीरोइनों को बजट ही नहीं बचा है। ऐसे में इस फिल्म में तीन ऐसी हीरोइनों को कास्ट किया गया है, जिनके बारे में हिंदी पट्टी में तो क्या तमिल और तेलुगु सिनेमा के दर्शकों में भी ज्यादा उत्साह नहीं है। तीनों हिंदी सिनेमा में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं और फ्लॉप हो चुकी हैं।
‘द राजा साब’ की ये हीरोइनें हैं, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और ऋद्धि कुमार। निधि अग्रवाल ने सात साल पहले हिंदी फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ में टाइगर श्रॉफ की हीरोइन बनकर डेब्यू किया था। न फिल्म चली और न ही इसके बाद निधि अग्रवाल को किसी ने हिंदी सिनेमा में पूछा। निधि तब से तमिल और तेलुगू में सात फिल्में कर चुकी हैं। फिल्म ‘द राजा साब’ चूंकि हिंदी में भी रिलीज होनी है लिहाजा निधि अग्रवाल ने इसी आस में बहुत कम बजट में इस फिल्म के लिए हां कर दी कि कम से कम इसी बहाने उनका फिर से हिंदी सिनेमा का रास्ता खुल सकता है।