फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baahubali Re Release: बाहुबली 1 और 2 रोमांचक ट्विस्ट के साथ फिर से सिनेमाघरों में होगी रिलीज, जानिए पूरी डिटेल

Wed, 04 Jun 2025 06:00 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 04 Jun 2025 06:00 PM IST
सार

Baahubali 1 and 2 Re Released: निर्देशक एसएस राजामौली की दोनों सुपरहिट फिल्में बाहुबली 1 और बाहुबली 2 अब एक बार फिर से आपके मनोरंजन के लिए सिनेमाघरों में री-रिलीज किया जा रहा है, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ।

विज्ञापन
Prabhas starrer Baahubali 1 and 2 to be re released with an exciting twist Deets inside
बाहुबली - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas
2015 और 2017 में रिलीज हुई प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्में 'बाहुबली: द बिगिनिंग' और 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' को सिनेमाघरों में एक बार फिर से रिलीज किया जा रहा है, लेकिन एक खास ट्विस्ट के साथ। 
Prabhas starrer Baahubali 1 and 2 to be re released with an exciting twist Deets inside
बाहुबली-प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों फिल्मों ने की कितनी करोड़ रुपये की कमाई
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, इन दोनों ही फिल्मों में प्रभास, अनुष्का शेट्टी और राणा दग्गुबाती ने मुख्य भूमिकाओं से दर्शकों का दिल जीता। बाहुबली 1 ने 650 करोड़ रुपये से ज्यादा और बाहुबली 2 ने 1,810 करोड़ रुपये की कमाई की। दोनों फिल्मों ने मिलकर 2,460 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, जिससे यह भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ्रैंचाइज़ी बन गई।
Prabhas starrer Baahubali 1 and 2 to be re released with an exciting twist Deets inside
फिल्म 'बाहुबली' - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है नया ट्विस्ट
हाल ही में कई फिल्मों ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए, बाहुबली के निर्माता अक्टूबर में दोनों फिल्मों को दुनिया भर के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि वे दोनों फिल्मों के मुख्य सींस को मिलाकर एक नई फिल्म बनाकर रिलीज करने का भी प्लान कर रहे हैं। यह एक नया ट्रेंड शुरू कर सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas starrer Baahubali 1 and 2 to be re released with an exciting twist Deets inside
बाहुबली 2 - फोटो : एक्स @BaahubaliMovie
बाहुबली का शानदार प्रदर्शन
बाहुबली ने तेलुगु सिनेमा की ताकत और शानदार बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को दिखाया। इस फिल्म ने प्रभास और राजामौली को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़ा स्टार बनाया। फिल्म का निर्माण शोबू यारलागड्डा और प्रसाद देवीनेनी ने अर्का मीडिया वर्क्स के तहत किया। इस फिल्म में एमएम कीरवानी का संगीत सुपरहिट रहा।
विज्ञापन
Prabhas starrer Baahubali 1 and 2 to be re released with an exciting twist Deets inside
'द राजा साब' का निर्देशन प्रसिद्ध मारुति ने किया है - फोटो : इंस्टाग्राम@rajasaabmovie
प्रभास का वर्कफ्रंट
प्रभास जल्द ही फिल्म 'द राजा साब' में नजर आएंगें। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म इस साल 5 दिसंबर को रिलीज हो रही है। द राजा साब को मारुति ने लिखा और निर्देशित किया है। सबसे खास बात है कि इस फिल्म में प्रभास डबल रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में प्रभास के अलावा निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और ऋद्धि कुमार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed