फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prakash Raj: प्रकाश राज के साथ काम नहीं करना चाहते इंडस्ट्री के लोग, अभिनेता ने खुद बताई बड़ी वजह

Tue, 15 Nov 2022 05:13 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 15 Nov 2022 05:13 PM IST
विज्ञापन
Prakash Raj revealed losing work because of his political views said people do not work with me
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

प्रकाश राज सिनेमा जगत के शानदार अभिनेता हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग से हर तरह के किरदार में फिट बैठ जाते हैं। लेकिन वह सिनेमा की दुनिया में उन कुछ कलाकारों में से एक भी हैं, जो राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलते हैं। वह देशभर में चल रहे हर मुद्दे पर अपनी राय रखने में कभी नहीं हिचकिचाते। हालांकि, अब अभिनता का मानना है कि उनके राजनीतिक विचारों के कारण ही सिनेमा के कुछ लोग उनके साथ काम नहीं करना चाहते हैं। अभिनेता ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री में उनके संबंधों पर खुलकर बात की है। 

Prakash Raj revealed losing work because of his political views said people do not work with me
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

प्रकाश राज ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा, 'मेरा काम और मेरे रिश्ते राजनीतिक विचारों के कारण प्रभावित हो रहे हैं। इंडस्ट्री में कुछ लोग ऐसे हैं, जो अब मेरे साथ काम नहीं करना चाहते हैं। ऐसा इसलिए नहीं है कि किसी ने उन लोगों को रोका है। बल्कि ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्हें डर है कि 'वो' लोग इससे खुश नहीं होंगे। हालांकि, मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता। मैं इतना ताकतवर और पैसेवाला तो हूं कि इतना झेल सकता हूं। मुझे हमेशा से यह लगता है कि मेरी कमजोरी किसी की ताकत बन सकती है।'

Adipurush: विवाद के बाद 'आदिपुरुष' में सैफ की दाढ़ी पर चलेगी कैंची, मेकर्स ने तैयार किया रावण का नया स्केच

Prakash Raj revealed losing work because of his political views said people do not work with me
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

प्रकाश राज ने कई मुद्दे पर सरकार की आलोचना की है, जिसके बारे में उन्होंने कहा, 'मुझे इस बात का पछतावा नहीं है। मुझे सबका पता है कि कौन क्या है। मैं खुद को स्वतंत्र महसूस करता हूं क्योंकि मुझे लगता है कि मैंने अपनी आवाज कभी नहीं उठाई होती तो मैं अच्छे अभिनेता को तौर पर पहले ही मर जाता। लोग मुझे तब सिर्फ मेरे रोल्स के लिए जानते, न कि मैं कैसा इंसान हूं इस कारण। हां, ऐसा करने से आपको कुछ भुगतना भी पड़ता है और मैं खामियाजा उठाने के लिए तैयार हूं।'

Richa Chadha: ऋचा चड्ढा के हाथ लगी इंडो-ब्रिटिश फिल्म, बतौर लीड एक्ट्रेस जल्द करेंगी इंटरनेशनल डेब्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
Prakash Raj revealed losing work because of his political views said people do not work with me
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

आखिर में प्रकाश राज ने यह भी कहा, 'इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से लोग मिलेंगे, जो अपना मुंह नहीं खोलना चाहते हैं। बहुत एक्टर्स ऐसे हैं जो शांत रहते हैं। मैं उन्हें कोई दोष नहीं देना चाहता हूं। बता दें कि मणिरत्नम की बिग बजट फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वम' में नजर आए थे। इसके अलावा, उनकी वेब सीरीज मुखबिर भी रिलीज हुई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed