{"_id":"675bb7a3fb4e71e2e6032349","slug":"prashant-kishor-and-allu-arjun-meeting-in-delhi-after-patna-event-effect-in-hyderabad-and-mumbai-2024-12-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Allu Arjun: सामने आया अल्लू अर्जुन के पटना इवेंट का प्रशांत किशोर कनेक्शन, दिल्ली की हलचल का हैदराबाद में असर","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Allu Arjun: सामने आया अल्लू अर्जुन के पटना इवेंट का प्रशांत किशोर कनेक्शन, दिल्ली की हलचल का हैदराबाद में असर
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 13 Dec 2024 10:17 AM IST
सार
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा द रूल पार्ट 2’ के प्रचार का पहला कार्यक्रम पटना में रखा गया। वहीं, अल्लू अर्जुन ने अब सियासी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ मुलाकात की है, इसको लेकर मुंबई और हैदराबाद में चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
1 of 5
अल्लू अर्जुन-प्रशांत किशोर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘पुष्पा 2’ की कामयाबी पर दर्शकों, वितरकों और सिनेमाघर मालिकों का शुक्रिया अदा करने नई दिल्ली पहुंचे अभिनेता अल्लू अर्जुन ने एक नया बीज अपने चाहने वालों के मन में बो दिया है। दिल्ली से लेकर हैदराबाद और मुंबई तक ये खबर तेजी से फैली है कि अल्लू अर्जुन की सियासी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से मुलाकात हुई है और वह भी अपने घर परिवार के दूसरे अभिनेताओं पवन कल्याण और चिरंजीवी की तरह जल्द ही सियासत में एंट्री कर सकते हैं। अल्लू अर्जुन की तरफ से इस बारे में जारी बयान ने इस हलचल को और बढ़ा दिया है।
2 of 5
अल्लू अर्जुन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आइकन स्टार के नाम से मशहूर रहे अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा द रूल पार्ट 2’ इस साल की बहुत चर्चित फिल्म रही है। फिल्म की रिलीज जब 15 अगस्त से खिसककर दिसंबर तक आई तो लोगों ने फिल्म की शूटिंग, इसके निर्देशक सुकुमार से अल्लू अर्जुन की अनबन और फिल्म के संगीत को लेकर आ रही दिक्कतों के बारे में अटकलें लगानी शुरू कर दीं। फिल्म रिलीज के 10 दिन पहले तक शूट हो रही थी लेकिन किसी तरह फिल्म रिलीज हुई और फिल्म में जातरा के संदर्भ ने इसे ब्लॉकबस्टर बना दिया। फिल्म दुनिया भर में हजार करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है और अल्लू की इस लोकप्रियता में कुछ सियासी दलों को अपना भविष्य नजर आ रहा है।
3 of 5
अल्लू अर्जुन के पटना इवेंट की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सूत्र बताते हैं कि अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा द रूल पार्ट 2’ के प्रचार का पहला कार्यक्रम पटना में बहुत सोच समझकर रखा गया था। ये रणनीति बनाने के पीछे उसी एजेंसी का हाथ रहा है जिसने कभी आमिर खान को फिल्म बनारस की गलियों में ऑटो से घुमाया था। ये और बात है कि इसी एजेंसी की आमिर खान के लिए पिछली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में बनाई रणनीति फ्लॉप रही और अब उन्हें अपने करियर को बचाने के लिए रोज कहीं न कहीं कुछ न कुछ बोलना पड़ रहा है। ऐसा ही कुछ अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ भी होता नजर आ रहा है। कार्तिक आर्यन तो एक राष्ट्रीय कार्यक्रम में 10 टिकटों की डिमांड करके अपनी भद पिटवा चुके हैं और बताया जा रहा है कि उनको जल्द किसी न किसी सरकारी कार्यक्रम में शामिल करने की कोशिशें अपने चरम पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पटना इवेंट में हुआ लाठी चार्ज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब बारी अल्लू अर्जुन की है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा द रूल पार्ट 2’ के प्रचार को लेकर पटना में हुए कार्यक्रम में खूब मेहनत करके राज्य के तमाम जिलों से बसों में भरकर लोग लाए गए। पटना के गांधी मैदान में लाखों की भीड़ जुटी। लाठीचार्ज हुआ और अल्लू अर्जुन ने भी बोल दिया कि वह उन लोगों के प्यार में तो झुक ही सकते हैं। यहां तक तो फिर भी सब ठीक था लेकिन गुरुवार को पटना के इस कार्यक्रम का असली मकसद दिल्ली में जाहिर हो जाने से मामला दूसरी दिशा में जाता दिख रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
बच्चों के साथ अल्लू अर्जुन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बताते हैं कि दिल्ली में अल्लू अर्जुन की मुलाकात राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर से हुई है। प्रशांत किशोर की पार्टी बीते दिन हुए शिक्षक विधान परिषद चुनाव में हार भले गई हो लेकिन बिहार में एनडीए और इंडिया गठबंधनों से आगे रही और इसे लेकर सूबे की सियासत में घमासान मचा हुआ है। उधर, अल्लू अर्जुन की टीम ने हैदराबाद में एक बयान जारी कर पूरे मामले को और हवा दे दी। बयान में कहा गया है, “हम ये स्पष्ट करना चाहते हैं कि अल्लू अर्जुन के सियासत में आने की अफवाहें पूरी तरह असत्य और आधारहीन हैं। हम मीडिया से विनम्र निवेदन करते हैं कि वे इस तरह की अपुष्ट सूचनाओं को प्रसारित करने से परहजे करें और ऐसे किसी मामले में अल्लू अर्जुन की टीम के आधिकारिक बयान पर ही विश्वास करें।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।