सब्सक्राइब करें

Pushpa 2 Collection Day 8: 'पुष्पा 2' की कमाई में आई 12% की गिरावट, जानें आठवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 13 Dec 2024 07:36 AM IST
सार

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' अपनी रिलीज के दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है। वहीं, आठवें दिन इसकी कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Pushpa 2 Collection Day 8 allu arjun sukumar rashmika mandanna film today earning and occupancy
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@mythriofficial

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने साल के अंत में भारतीय सिनेमा को बड़ा तोहफा दिया है। फिल्म आए दिन कोई न कोई रिकॉर्ड तोड़ रही है और अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। पुष्पा राज का जादू न सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी बखूबी चला है। फिल्म ने रिलीज के एक सप्ताह के भीतर ही वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये की कमाई कर हर किसी को हैरान कर दिया। वहीं, अब इसने दूसरे सप्ताह में एंट्री ले ली है। आइए इसके आठवें दिन के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़ों पर गौर फरमा लेते हैं-

Trending Videos
Pushpa 2 Collection Day 8 allu arjun sukumar rashmika mandanna film today earning and occupancy
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

'पुष्पा 2' ने बनाए ये रिकॉर्ड 

'पुष्पा 2' ने पहले ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेज 250 करोड़, 300 करोड़, 400 करोड़, 500 करोड़ और 600 करोड़ रुपये कमाने का खिताब अपने नाम कर लिया है। फिल्म ने महज एक सप्ताह में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 688.35 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, आठवें दिन के कलेक्शन पर गौर फरमाएं तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'पुष्पा 2' ने 37.9 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 Collection Day 8 allu arjun sukumar rashmika mandanna film today earning and occupancy
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई 700 करोड़ रुपये पार

इस तरह 'पुष्पा 2' का अब तक का टोटल कलेक्शन 726.25 करोड़ रुपये हो गया है। यह कमाई तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं के कलेक्शन को मिलाकर हुई है। 'पुष्पा 2' को 5 दिसंबर को रिलीज होने से पहले कई बार स्थगित किया गया था। फिल्म किसी त्योहार के दौरान रिलीज नहीं हुई, फिर भी यह बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रही।

Pushpa 2 Collection Day 8 allu arjun sukumar rashmika mandanna film today earning and occupancy
पुष्पा 2: द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie

हिंदी बेल्ट में गिरा कलेक्शन 

'पुष्पा 2' के सिर्फ हिंदी बेल्ट की कमाई पर गौर फरमाएं तो इसने पहले दिन 72 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन इसका कलेक्शन 59 करोड़, तीसरे दिन 74 करोड़, चौथे दिन 86 करोड़, पांचवें दिन 48 करोड़ और छठे दिन 36 करोड़ और सातवें दिन 27.71 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, आठवें दिन इसकी कमाई में 11 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। फिल्म ने आठवें दिन 27.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है जिससे इसका टोटल 487 करोड़ 50 लाख रुपये हो गया है। 

Heretic: सेंसर बोर्ड ने ओपेनहाइमर की गलती से ली सीख, ह्यू ग्रांट की हेरिटिक से हटाया भगवान कृष्ण से जुड़ा सीन

विज्ञापन
Pushpa 2 Collection Day 8 allu arjun sukumar rashmika mandanna film today earning and occupancy
पुष्पा 2: द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

'पुष्पा 3' के एलान ने बढ़ाया बज 

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत 'पुष्पा' फ्रेंचाइजी के प्रशंसक तीसरे भाग की घोषणा का इंतजार कर रहे थे, और अब यह आधिकारिक है। अगली फिल्म का नाम 'पुष्पा 3: द रैम्पेज' होगा। फिल्म के आखिरी में इसके तीसरे पार्ट के एलान के साथ इसके टाइटल से भी पर्दा उठाया गया। 'पुष्पा 2' की सफलता को देखते हुए इसके तीसरे पार्ट से उम्मीदें और ज्यादा बढ़ गई हैं। 

 

Shreyas Talpade Interview: हां, टिमोन की वजह से ही मैं बन पाया ‘पुष्पा’, हिंदी वितरक को तो यकीन ही नहीं था..!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed