फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SSMB 29: 'एसएसएमबी 29' के लिए प्रियंका चोपड़ा ने ली इतनी मोटी रकम, जानकर रह जाएंगे हैरान

Fri, 31 Jan 2025 09:15 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 31 Jan 2025 09:15 AM IST
सार

SSMB 29: एसएस राजामौली की फिल्म एसएसएमबी 29 लंबे समय से चर्चा में है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के भी नजर आने की खबरें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के लिए उन्होंने मोटी फीस ली है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Charging 30 crore Fees For Mahesh Babu SS Rajamouli Film SSMB 29 Report
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म एसएसएमबी 29 में महेश बाबू के साथ लीड रोल में  नजर आ सकती हैं।  हालांकि, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका इस प्रोजेक्ट के लिए तैयारी कर रही हैं।

Priyanka Chopra Charging 30 crore Fees For Mahesh Babu SS Rajamouli Film SSMB 29 Report
राजामौली के साथ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका ने ली मोटी फीस

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा की फीस लगभग 30 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शुरुआती बातचीत में प्रियंका ने इससे भी ज्यादा फीस की मांग की थी, लेकिन निर्माता और प्रियंका के बीच सफल बातचीत के बाद इस रकम पर सहमति बनी। प्रियंका का नाम जुड़ने से एसएसएमबी 29 की लोकप्रियता भारत के साथ विदेश में भी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। 

Priyanka Chopra Charging 30 crore Fees For Mahesh Babu SS Rajamouli Film SSMB 29 Report
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
विदेशी कलाकारों को कास्ट करने पर हो रहा विचार

एसएसएमबी 29 को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक फिल्म एक अफ्रीकी एडवेंचर होगी। यह इंडियाना जोंस जैसी क्लासिक फिल्म की लोगों को याद दिला सकती है। फिल्म की टीम विदेशी कलाकारों को भी कास्ट करने पर विचार कर रही है ताकि फिल्म की वैश्विक अपील को और बढ़ाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Charging 30 crore Fees For Mahesh Babu SS Rajamouli Film SSMB 29 Report
प्रियंका-महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया
बड़े बजट में बन रही फिल्म

एसएस राजामौली की फिल्में हमेशा बड़े बजट की शानदार फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। एसएसएमबी 29 भी इससे अलग नहीं होने वाली है। महेश बाबू की मौजूदगी और राजामौली की निर्देशन क्षमता इस फिल्म को एक बड़े हिट के रूप में स्थापित कर सकती है। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra Charging 30 crore Fees For Mahesh Babu SS Rajamouli Film SSMB 29 Report
एस एस राजामौली, महेश बाबू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई, इंस्टाग्राम
दो साल से चल रहा काम

यह फिल्म प्री-प्रोडक्शन में लगभग दो साल से तैयार हो रही है। फिल्म की पटकथा विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है जो राजामौली के पिता हैं। इसकी शूटिंग अप्रैल 2025 में शुरू होने की उम्मीद है। फिल्म की शूटिंग के लिए प्रमुख स्थानों में केन्या और आंध्र प्रदेश के बोर्रा गुफाएं शामिल हैं। महेश बाबू ने अपनी भूमिका के लिए कड़ी ट्रेनिंग ली है और उनकी भूमिका का  हनुमान से प्रेरित हो सकता है।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed