फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Project K: टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर चमकी 'प्रोजेक्ट के', खुशी से झूम उठे प्रभास ने साझा किया वीडियो

Mon, 17 Jul 2023 06:13 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 17 Jul 2023 06:13 PM IST
विज्ञापन
Project K Prabhas film Takes Over New York Times Square With Thrilling Billboard Announcement of teaser date
प्रभास, प्रोजेक्ट के - फोटो : social media

साउथ सुपरस्टार प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म  'प्रोजेक्ट के' इसके एलान के बाद से ही चर्चा में है। जहां बीते दिनों फिल्म के नाम में फेरबदल की खबरों का बाजार गर्म था, वहीं अब इसने न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर प्रदर्शित होकर लाइमलाइट हासिल की है। जहां बीते दिनों महेश बाबू की बेटी सितारा ने टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड की शोभा बढ़ाई थी, वहीं अब उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए प्रभास सुर्खियां बटोर रहे हैं। 'प्रोजेक्ट के' का बिलबोर्ड पर प्रदर्शित होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

Project K Prabhas film Takes Over New York Times Square With Thrilling Billboard Announcement of teaser date
प्रोजेक्ट के पोस्टर - फोटो : social media

प्रभास स्टारर आगामी पैन इंडिया फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की हर छोटी से छोटी जानकारी पर सबकी नजर बनी हुई है। फिल्म को लेकर आने वाली हर अपडेट फैंस को और भी ज्यादा उत्साहित कर रही है। कुछ समय पहले फिल्म में प्रभास के किरदार को लेकर एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया था और अब 'प्रोजेक्ट के' ने टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर शानदार प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का बखूबी ध्यान भी खींचा। फिल्म का पोस्टर दिखाने के साथ ही मेकर्स ने इसके जरिए 'प्रोजेक्ट के' को लेकर एक एलान भी किया। 
Ajooni: शोएब इब्राहिम के टीवी शो 'अजूनी' के सेट पर घुसा तेंदुआ, कास्ट की मौजूदगी में कुत्ते पर हुआ हमला

Project K Prabhas film Takes Over New York Times Square With Thrilling Billboard Announcement of teaser date
प्रोजेक्ट के पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास ने अपने ट्विटर पर टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर प्रदर्शित 'प्रोजेक्ट के' की यह वीडियो फैंस के साथ साझा की। इस वीडियो के जरिए मेकर्स ने फैंस को बता दिया है कि आखिरकार फिल्म की पहली झलक उन्हें कब देखने को मिलेगी। मतलब साफ है कि मेकर्स ने एलान कर दिया है कि 'प्रोजेक्ट के' का पहला टीजर दर्शकों के बीच कब रिलीज किया जाएगा। आप लोगों को जानकर खुशी होगी कि 'प्रोजेक्ट के' का टीजर आज से दो दिन बाद यानी 20 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। वीडियो साझा करते हुए प्रभास ने लिखा, 'टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर प्रोजेक्ट के, पहली झलक 20 जुलाई को।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Project K Prabhas film Takes Over New York Times Square With Thrilling Billboard Announcement of teaser date
प्रोजेक्ट के - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक नाग अश्विन अभिनेता प्रभास स्टारर स्काई-फाई फिल्म 'प्रोजेक्ट के' को तेलुगू और हिंदी में एक साथ फिल्माया जा रहा है। निर्माताओं ने फिल्म की कहानी पर चुप्पी साध रखी है, हालांकि मीडिया में 'प्रोजेक्ट के' के कुछ किरदारों का खुलासा हो गया है। बीते दिनों खुलासा हुआ था कि अमिताभ बच्चन की भूमिका महाभारत के 'अश्वत्थामा' से प्रेरित होगी, वहीं इसके साथ ही प्रभास के किरदार को लेकर भी अपडेट आया था। 'प्रोजेक्ट के' में प्रभास का किरदार आधुनिक समय में भगवान विष्णु से प्रेरित होगा। फिल्म में विलेन का किरदार कमल हासन द्वारा निभाया जाएगा।
Oppenheimer Ticket: फैंस पर चढ़ा 'ओपनहाइमर' का खुमार, मुंबई में टिकट का दाम सुन आ जाएगा पसीना

विज्ञापन
Project K Prabhas film Takes Over New York Times Square With Thrilling Billboard Announcement of teaser date
प्रोजेक्ट के - फोटो : ट्विटर

'प्रोजेक्ट के' में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'प्रोजेक्ट के', 12 जनवरी, 2024 को तेलुगू, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होने वाली है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म को 2024 की गर्मियों तक आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed