{"_id":"6764ecad8202610c33039199","slug":"pushpa-2-allu-arjun-rashmika-mandanna-film-removed-from-north-indian-theatres-despite-a-box-office-hit-report-2024-12-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pushpa 2: बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के बावजूद? अल्लू की पुष्पा 2 को उत्तर भारतीय सिनेमाघरों से दिया गया हटा","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Pushpa 2: बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के बावजूद? अल्लू की पुष्पा 2 को उत्तर भारतीय सिनेमाघरों से दिया गया हटा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 20 Dec 2024 09:34 AM IST
सार
Pushpa 2: पुष्पा 2 द रूल हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने रिलीज के दो हफ्तों के अंदर ही 600 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। हिट होने के बावजूद भी फिल्म को उत्तर भारतीय सिनेमाघरों से हटा दिया गया है। जानिए वजह....
विज्ञापन
1 of 5
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म पुष्पा 2 द रूल अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। यह फिल्म हिंदी समेत कई सभी भाषाओं के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। हालांकि, हाल ही में खबर आई थी कि सुकुमार निर्देशित इस फिल्म के निर्माताओं का हाल ही में पीवीआर आईनॉक्स के साथ विवाद हो गया था, जिसके बाद थिएटर चेन ने उत्तर भारत से पुष्पा 2 के सभी शो हटाने का फैसला किया।
2 of 5
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार रात को ट्रेड एनालिस्ट ने साझा किया कि ब्रेकिंग पुष्पा 2 को कल से उत्तर भारत में सभी पीवीआर आईनॉक्स श्रृंखलाओं से हटा दिया गया। इस खबर से अल्लू के प्रशंसकों के बीच हलचल मच गई।
BREAKING: Pushpa 2⃣ REMOVED✖️ from all PVR INOX chains in North India from Tomorrow.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ घंटों बाद ट्रेड एनालिस्ट ने अपडेट शेयर किया और बताया कि दोनों पक्षों के बीच मामला सुलझ गया है। उन्होंने लिखा ब्रेकिंग: पुष्पा 2 पीवीआर आईनॉक्स एग्रीमेंट का मामला अब सुलझ गया है। पुष्पा 2 के शो धीरे-धीरे एक-एक करके खुल रहे हैं"
BREAKING: Pushpa 2️⃣ PVR INOX agreement issue now resolved✅
पुष्पा 2 द रूल हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने अपनी रिलीज के दो हफ्तों के अंदर ही 600 करोड़ रुपये कमाए। इस बीच, फिल्म प्रोडक्शन हाउस, माइथ्री मूवी मेकर्स के अनुसार, अल्लू अर्जुन अभिनीत पुष्पा 2 ने दुनिया भर में 1,500 रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। कथित तौर पर, फिल्म ने अब तक 1,508 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie
वहीं हाल ही में अल्लू अर्जुन को हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा 2 द रूल की स्क्रीनिंग के दौरान एक महिला की मौत से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया था। अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ के इकट्ठा होने के बाद महिला की मौत हो गई, जो संगीत निर्देशक देवी श्री प्रसाद के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए थे। अल्लू अर्जुन को उनके आवास से उठाया गया, लेकिन फिर दूसरे दिन ही उन्हें छोड़ दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।