फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2 first week collection: सातवें दिन पुष्पा 2 ने तोड़ा जवान-पठान समेत सबका रिकॉर्ड, हुई 1000 करोड़ पार

Thu, 12 Dec 2024 07:41 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 12 Dec 2024 07:41 AM IST
सार

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। साथ ही इसने एक सप्ताह में ही वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 

विज्ञापन
Pushpa 2 Collection Day 7 allu arjun rashmika mandanna today box office report latest earning and occupancy
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में धमाकेदार दस्तक दी। आज फिल्म की रिलीज को सात दिन पूरे हो गए हैं और बॉक्स ऑफिस पर इसकी पकड़ बरकरार है। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पेड प्रीव्यू मिलाकर 175.1 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। वहीं, सातवें दिन इसने घरेलू और वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखाया है? आइए जान लेते हैं-

Pushpa 2 Collection Day 7 allu arjun rashmika mandanna today box office report latest earning and occupancy
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम

'पुष्पा 2' की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई 

2021 की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की सीक्वल 'पुष्पा 2: द रूल' ने तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में सिनेमाघरों में दस्तक दी। इसने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पेड प्रीव्यू मिलाकर 175.1 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन इसने 93.8 करोड़, तीसरे दिन 119.25 करोड़, चौथे दिन 141.05 करोड़, पांचवें दिन 64.45 करोड़ और छठे दिन 51.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह छह दिन में इसने 645 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया। सातवें दिन इसने अपने खाते में 42 करोड़ रुपये जोड़े हैं और इसका टोटल 676.54 करोड़ रुपये हो गया है। 
 

पुष्पा 2 का फर्स्ट वीक का कलेक्शन (दिन अनुसार) करोड़ रुपये में
पहला दिन (पेड प्रीव्यू मिलाकर) 175.1
दूसरा दिन 93.8
तीसरा दिन 119.25
चौथा दिन 141.05
पांचवां दिन 64.45
छठा दिन 51.55
सातवां दिन 42
टोटल  687

Pushpa 2 Collection Day 7 allu arjun rashmika mandanna today box office report latest earning and occupancy
फिल्म 'पुष्पा 2' - फोटो : सोशल मीडिया

एक सप्ताह में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में 

एक सप्ताह के भीतर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में 'जवान', 'पठान', 'एनिमल', 'स्त्री 2' और 'गदर 2' का भी नाम शुमार है। आइए जानते हैं कि 'पुष्पा 2' इस लिस्ट में किस स्थान पर काबिज है?
 

एक सप्ताह में सबसे ज्यादा कमाई करने वालीं भारतीय फिल्में कमाई (करोड़ रुपये में)
पुष्पा 2 687
जवान 391.33
पठान 364.15
एनिमल 338.63
स्त्री 2 307.80
गदर 2  284.63
केजीएफ चैप्टर 2  268.63

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 Collection Day 7 allu arjun rashmika mandanna today box office report latest earning and occupancy
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

हिंदी बेल्ट में कैसा रहा 'पुष्पा 2' का हाल? 

ऊपर के पैरा में बात हुई 'पुष्पा 2: द रूल' के घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में। अब इसके हिंदी कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं। 'पुष्पा 2' ने ओपनिंग डे पर हिंदी में 72 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन इसका कलेक्शन 59 करोड़, तीसरे दिन 74 करोड़, चौथे दिन 86 करोड़, पांचवें दिन 48 करोड़ और छठे दिन 36 करोड़ रुपये रहा। इस तरह इसने हिंदी में छह दिन में कुछ 375 करोड़ रुपये कमाई। सातवें दिन इसने हिंदी में 27.71 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह इसका एक हफ्ते का टोटल हिंदी कलेक्शन 475 करोड़ रुपये हो गया है। 
 

हिंदी बेल्ट में पुष्पा 2 की कमाई (दिन अनुसार) करोड़ रुपये में
पहला दिन 72
दूसरा दिन 59
तीसरा दिन 74
चौथा दिन 86
पांचवां दिन 48
छठा दिन 36
सातवां दिन 27
टोटल 475

विज्ञापन
Pushpa 2 Collection Day 7 allu arjun rashmika mandanna today box office report latest earning and occupancy
पुष्पा 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम

वैश्विक स्तर पर किस स्थान पर 'पुष्पा 2'?

वर्ल्ड वाइड भी पुष्पा राज का धमाल देखने को मिल रहा है। महज एक सप्ताह में इसने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1002 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, रिलीज के पहले सप्ताह में वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों की सूची पर भी गौर फरमा लेते हैं-
 

एक सप्ताह में वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में करोड़ रुपये में
पुष्पा 2 1002
जवान 600
एनिमल 563
कल्कि 2898 एडी 484
स्त्री 2  400
 

PM Modi: जानिए कपूर परिवार ने पीएम मोदी को तोहफे में क्या-क्या दिया, जेह-तैमूर-राहा को मिला स्पेशल गिफ्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed