फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2: भारत की सबसे कामयाब फिल्म, फिर भी 'पुष्पा 2' की सफलता का जश्न क्यों नहीं मना रहे अल्लू अर्जुन?

Thu, 02 Jan 2025 08:19 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 02 Jan 2025 08:19 AM IST
सार

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' भारत में 1200 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने के कगार पर है, लेकिन इसके बावजूद अल्लू अर्जुन जश्न नहीं मना रहे। आइए जानते हैं कि इसके पीछे क्या कारण है।

विज्ञापन
Pushpa 2 the Rule actor Allu Arjun not celebrating Film Success know the reason here
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

फिल्म 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की है। फिल्म ने अब तक 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। मौजूदा समय में यह 1200 करोड़ रुपये के कलेक्शन को छूने के करीब है। यह फिल्म न केवल अल्लू अर्जुन के करियर का सबसे बड़ा हिट साबित हुई है, बल्कि भारतीय सिनेमा की भी सबसे कामयाब फिल्मों में से एक बन चुकी है। हालांकि, इस अभूतपूर्व सफलता के बावजूद अल्लू अर्जुन इसका जश्न नहीं मना रहे हैं।


यह भी पढ़ें-  Diljit Dosanjh: प्रधानमंत्री मोदी से मिले दिलजीत दोसांझ, पीएम ने थपथपाई पीठ, सिंगर बोले यादगार पल

Pushpa 2 the Rule actor Allu Arjun not celebrating Film Success know the reason here
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie
अल्लू अर्जुन ने पार्टी की रद्द

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'पुष्पा 2' के 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद निर्माताओं ने एक भव्य पार्टी आयोजित करने की योजना बनाई थी, लेकिन अल्लू अर्जुन ने इसे रद्द कर दिया। सूत्रों का कहना है कि वह इस समय खुशी मनाने के मूड में नहीं हैं। दरअसल, अल्लू अर्जुन हाल ही में हैदराबाद हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी सार्वजनिक रूप से कहीं दिखाई नहीं दिए हैं।
यह भी पढ़ें- Shraddha Kapoor: शानदार रहा श्रद्धा कपूर का साल का पहला दिन, बोलीं- ऐसे होती है साल की परफेक्ट शुरुआत

Pushpa 2 the Rule actor Allu Arjun not celebrating Film Success know the reason here
पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन का एक और धांसू लुक - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
जश्न क्यों नहीं मना रहे अल्लू अर्जुन?

बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन ने मीडिया और सरकार से हुई आलोचना के कारण परेशान हैं। यही वजह है कि उन्होंने मुंबई में फिल्म के पोस्ट-रिलीज के प्रचार कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया। कहा जा रहा है कि वह इस समय को जश्न मनाने के लिए उपयुक्त नहीं मान रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 the Rule actor Allu Arjun not celebrating Film Success know the reason here
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie
जश्न मनाने से कर रहे परहेज

भारत की सबसे बड़ी हिट फिल्म देने के बावजूद अल्लू अर्जुन ने जश्न मनाने से परहेज किया है, क्योंकि उनकी बढ़ती लोकप्रियता के लिए उन्हें व्यक्तिगत रूप से काफी कीमत चुकानी पड़ी है।

विज्ञापन
Pushpa 2 the Rule actor Allu Arjun not celebrating Film Success know the reason here
पुष्पा द रूल पार्ट- 2 - फोटो : यूट्यूब
फिल्म ने किया अब तक इतना कलेक्शन

फिल्म 'पुष्पा 2' के साथ अल्लू अर्जुन ने भारतीय सिनेमा में इतिहास रच दिया है। फिल्म ने 28 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। चौथे बुधवार को फिल्म ने 13.15 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 1184.65 करोड़ रुपये हो गई है।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed