सब्सक्राइब करें

Pushpa 2: 'बाहुबली 2' को पछाड़ने की तैयारी में 'पुष्पा 2', अल्लू अर्जुन की फिल्म पहले दिन कर सकती है इतनी कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 01 Dec 2024 08:23 AM IST
सार

'पुष्पा 2 द रूल' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग कर सकती है। हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि यह फिल्म पहले दिन बाहुबली के वैश्विक कलेक्शन को पीछे छोड़ सकती है।

विज्ञापन
Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 1 Prediction Allu Arjun Rashmika Mandanna Sukumar
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' 5 दिसंबर को वैश्विक स्तर पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म पहले ही रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ती दिख रही है। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक यह फिल्म अपने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये की कलेक्शन का आंकड़ा पार कर सकती है। इसके साथ ही भारतीय सिनेमा में यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली फिल्म बन सकती है।

Trending Videos
Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 1 Prediction Allu Arjun Rashmika Mandanna Sukumar
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ की उम्मीद

सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के पहले दिन का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 233 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। रिपोर्ट में बताया गया है कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों से अकेले लगभग 105 करोड़ रुपये की कमाई होने का अनुमान है। इसके अलावा, फिल्म कर्नाटक से 20 करोड़ रुपये, तमिलनाडु से 15 करोड़ रुपये और केरल से आठ करोड़ रुपये का कलेक्शन करने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 1 Prediction Allu Arjun Rashmika Mandanna Sukumar
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : यूट्यूब
अन्य राज्यों से इतनी हो सकती है कमाई

साथ ही, यह भी अनुमान है कि फिल्म भारत के बाकी हिस्सों से लगभग 85 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसके साथ ही, फिल्म की अमेरिका में एडवांस बुकिंग  भी शानदार रही है, जिससे विदेशों में इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 70 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। इस तरह फिल्म की पहले दिन की कुल वैश्विक कमाई 303 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 1 Prediction Allu Arjun Rashmika Mandanna Sukumar
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया
ये सितारे आएंगे नजर

इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है और यह फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के बाद पुष्पा राज की कहानी को आगे बढ़ाती है। फिल्म में अल्लू अर्जुन ने श्रमिक से लाल चंदन तस्कर बने 'पुष्पा' नाम के शख्स का किरदार निभाया था। इस सीक्वल में रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी अहम भूमिकाओं में हैं। 
Dua Lipa Concert: दुआ लीपा ने 'लेविटेटिंग X वो लड़की' गाने पर दी धमाकेदार प्रस्तुति, खुशी से झूम उठे फैंस

विज्ञापन
Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 1 Prediction Allu Arjun Rashmika Mandanna Sukumar
पुष्पा 2 - फोटो : यूट्यूब
फिल्म को मिला यू/ए सर्टिफिकेट

मुंबई में हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान, अल्लू अर्जुन ने रश्मिका मंदाना की तारीफ करते हुए कहा कि वह फिल्म की फ्रेंचाइजी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। 'पुष्पा' सीरीज बिना श्रीवल्ली के अधूरी है।" इस दौरान रश्मिका मंदाना ने भी कहा कि इस सीक्वल में एक मजबूत पारिवारिक कहानी है, साथ ही एक्शन और इमोशन का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा। हाल ही में फिल्म के प्रोडक्शन टीम ने पुष्टि की थी कि फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से यू/ए सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed