फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sreeleela: 'पुष्पा 2' के गाने के लिए श्रीलीला को मिली इतनी फीस, सामंथा की तुलना में रकम कम या ज्यादा?

Tue, 12 Nov 2024 05:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 12 Nov 2024 05:37 PM IST
सार

पुष्पा 2 में श्रीलीला एक गाने में अल्लू अर्जुन के साथ थिरकती हुई नजर आने वाली हैं। इस गाने के लिए उन्होंने कितनी फीस ली है, अब इसका खुलासा हो चुका है।

विज्ञापन
Pushpa 2 the Rule Sreeleela is said to be paid Rs 2 crore for her appearance in the movie as per report
श्रीलीला - फोटो : एक्स @PushpaMovie

दक्षिण भारत की खूबसूरत अभिनेत्री श्रीलीला फिल्म पुष्पा 2 की वजह से चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह अल्लू अर्जुन के साथ एक गाने में नजर आने वाली हैं। फिल्म के निर्माता इस आइटम सॉन्ग से फिल्म में चार चांद लगाने की पूरी कोशिश में हैं। 


Pushpa 2 Trailer: लखनऊ बनारस छोड़ पटना क्यों जा रहे अल्लू अर्जुन? समझिए सिर्फ दो मिनट की एक्सप्लेनर स्टोरी में

Pushpa 2 the Rule Sreeleela is said to be paid Rs 2 crore for her appearance in the movie as per report
अल्लू अर्जुन-श्रीलीला - फोटो : सोशल मीडिया
गाने के लिए ली इतनी फीस

एक रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म के लिए श्रीलीला को दो करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। हालांकि, श्रीलीला की यह फीस उनकी पिछली रिलीज गुंटूर कारम की तुलना में काफी कम है। महेश बाबू अभिनीत फिल्म के लिए उन्हें कथित तौर पर चार करोड़ रुपये मिले थे।  

Pushpa 2 the Rule Sreeleela is said to be paid Rs 2 crore for her appearance in the movie as per report
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा ने लिए थे इतने करोड़

श्रीलीला की पुष्पा 2 की फीस की तुलना फिल्म के पहले भाग में नजर आ चुकी सामंथा रुथ प्रभु से करें तो यह 60 फीसदी कम है। 'पुष्पा' पार्ट 1 में सामंथा आइटम गाने 'ऊ अंतवा' में दिखाई दी थीं, जिसके लिए उन्हें कथित तौर पर पांच करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 the Rule Sreeleela is said to be paid Rs 2 crore for her appearance in the movie as per report
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
श्रद्धा को भी मिला था ऑफर

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे भी दावे किए गए थे कि बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को शुरू में इस आइटम सॉन्ग का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उन्होंने कथित तौर पर पांच करोड़ रुपये की मांग की थी। इसके बाद निर्माताओं ने श्रीलीला के नाम पर मुहर लगा दी थी। श्रीलीला को इस गाने में कास्ट किए जाने के फैसले पर अब तक लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया आई है। 
 

विज्ञापन
Pushpa 2 the Rule Sreeleela is said to be paid Rs 2 crore for her appearance in the movie as per report
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
इस दिन रिलीज होगी पुष्पा 2

पुष्पा 2 की बात करें तो हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई थी। सोशल मीडिया के माध्यम से फिल्म के निर्माताओं ने बताया था कि इस फिल्म के ट्रेलर को बिहार की राजधानी पटना में 17 नवंबर 2024 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहद फाजिल एक बार फिर से नजर आने वाले हैं। सिनेमाघरों यह फिल्म 5 दिसंबर को दस्तक देगी।
Amit Tandon: इस टीवी अभिनेता ने पत्नी को कई दफा दिया धोखा, वर्षों बाद खुद किया चौंकाने वाला खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed