फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2: पुष्पा 2 के ट्रेलर ने तोड़े कई रिकॉर्ड्स, इससे पहले साउथ की इन फिल्मों के ट्रेलर ने मचाया तहलका

Mon, 18 Nov 2024 05:59 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 18 Nov 2024 05:59 PM IST
सार

अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर फैंस के बीच भारी उत्साह है। रविवार को रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर कई रिकॉर्ड तोड़े। यह फिल्म इसी साल पांच दिसंबर को रिलीज होगी।

विज्ञापन
Pushpa 2 trailer Take lead of views in Social Media Other Film like Salaar Guntur Kaaram RRR created stir
फिल्म 'पुष्पा 2', 'सालार', 'गुंटूर काराम', 'आरआरआर', 'केजीएफ चैप्टर 2' - फोटो : सोशल मीडिया

रविवार, 17 नवंबर को शाम 6 बजे अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का ट्रेलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुआ था। फिल्म के हिंदी ट्रेलर को यूट्यूब पर अब तक 4 करोड़ 80 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। कई भाषाओं में रिलीज हुआ इस ट्रेलर के सभी व्यूज मिलाकर देखें तो यह भी एक रिकॉर्ड है। जानिए इस ट्रेलर ने अब तक कौन से रिकॉर्ड्स अपने नाम किए…

Pushpa 2 trailer Take lead of views in Social Media Other Film like Salaar Guntur Kaaram RRR created stir
फिल्म 'पुष्पा 2' - फोटो : सोशल मीडिया

24 घंटे में पुष्पा 2 के ट्रेलर ने बनाए ये रिकॉर्ड्स
- पहली साउथ इंडियन फिल्म जिसके ट्रेलर को 24 घंटे में 48 मिलियन (4 करोड़ 80 लाख) से ज्यादा व्यूज मिले। 
- भारतीय सिनेमा का सबसे तेज 100 मिलियन (10 करोड़) से ज्यादा व्यूज हासिल करने वाला ट्रेलर। 
- पटना में हुए इस इवेंट को 2.6 लाख व्यूअर्स ने सोशल मीडिया पर लाइव देखा। इसके साथ ही यह भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला इवेंट बना।

Pushpa 2 trailer Take lead of views in Social Media Other Film like Salaar Guntur Kaaram RRR created stir
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : सोशल मीडिया

सभी भाषाओं को मिलाकर 24 घंटे से पहले पुष्पा 2 के ट्रेलर व्यूज
हिंदी- 48M+ व्यूज (4 करोड़ 80 लाख)
तेलुगु- 44M+ व्यूज (4 करोड़ 40 लाख)
तमिल- 5M+ व्यूज (5 लाख)

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 trailer Take lead of views in Social Media Other Film like Salaar Guntur Kaaram RRR created stir
पुष्पा 2 - फोटो : यूट्यूब

ट्रेलर में दिखा अल्लू अर्जुन का जलवा
जैसे ही यूट्यूब पर फिल्म 'पुष्पा 2' का ट्रेलर आया अल्लू अर्जुन के फैंस दीवाने हो गए। दर्शकों ने बड़ी संख्या में इस फिल्म का ट्रेलर देखा। अब ट्रेलर को रिलीज हुए 24 घंटे हो चुके हैं। अब तक अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' को (हिंदी ट्रेलर) यूट्यूब पर लगभग 48,933,098 व्यूज मिल चुके हैं। वहीं हिंदी ट्रेलर को 1 करोड़ लाइक्स अब तक मिले हैं, इसके अलावा  50 हजार कमेंट्स अल्लू अर्जुन के फैंस यूट्यूब पर रिलीज हुए ट्रेलर पर कर चुके हैं। इस तरह से 'पुष्पा 2' ने बाकी कई फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए व्यूज के मामले में बाजी मार ली है। इस समय यूट्यूब पर यह फिल्म टॉप पर ट्रेंड कर रही है।  'पुष्पा 2' से पहले भी कई मशहूर साउथ की फिल्में रिलीह हुई हैं, जिनको यूट्यूब पर बहुत अधिक व्यूज मिले हैं। ऐसी कुछ फिल्मों और उनके व्यूज पर एक नजर। 

विज्ञापन
Pushpa 2 trailer Take lead of views in Social Media Other Film like Salaar Guntur Kaaram RRR created stir
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

केजीएफ चैप्टर 2 
रॉकी भाई की फिल्म 'केजीएफ 2' के ट्रेलर को भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा गया इसे सभी भाषाओं को मिलाकर महज 24 घंटों में 10 करोड़ से अधिक व्यूज मिले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed