सब्सक्राइब करें

Pushpa Song: संगीत के मामले में पुष्पा के मुकाबले कहां ठहरेगी पुष्पा 2? श्रीवल्ली-ऊं अंटावा जैसा चढ़ेगा खुमार?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 04 Dec 2024 07:00 PM IST
सार

संगीत के मामले में पुष्पा के मुकाबले कहां ठहरेगी पुष्पा 2? श्रीवल्ली-ऊं अंटावा जैसा चढ़ेगा खुमार?

विज्ञापन
Pushpa songs Vs Pushpa 2 songs Srivalli Oo antava Eyy bidda ye mera adda kissik Pushpa Pushpa peelings
पुष्पा वर्सेज पुष्पा 2 के गाने - फोटो : अमर उजाला

अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल जैसे सितारों से सजी फिल्म 'पुष्पा: द राइज' का सीक्वल 'पुष्पा: द रूल' कल यानी 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म के आज स्पेशल नाइट शोज होंगे, जिसकी टिकटें महंगे दामों में बिकी हैं। पहले पार्ट में पुष्पा की गरीबी और संघर्ष की झलक देखने को मिली थी। हालांकि, दूसरे पार्ट में पुष्पा राज की पावर देखने को मिलेगी। वहीं, पहले पार्ट की सफलता में उसके गानों ने भी अहम भूमिका निभाई थी। 'पुष्पा' के टाइटल ट्रैक से लेकर 'श्रीवल्ली' और 'ऊ अंटावा' जैसे गानों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया था। डीएसपी की धुन ने दर्शकों की अपार सराहना हासिल की। वहीं, दूसरे पार्ट के गानों को लेकर भी चर्चा जोरों पर रही। हालांकि, कुछ गाने लोगों को पसंद आए तो कुछ का खूब मजाक भी बना है। आइए जान लेते हैं कि पुष्पा के तर्ज पर 'पुष्पा 2' के गाने कहां ठहरते हैं?

Trending Videos
Pushpa songs Vs Pushpa 2 songs Srivalli Oo antava Eyy bidda ye mera adda kissik Pushpa Pushpa peelings
पीलिंग्स वर्सेज श्रीवल्ली - फोटो : इंस्टाग्राम

'पीलिंग्स' वर्सेज 'श्रीवल्ली'

'पुष्पा 2: द रूल' के गाने 'पीलिंग्स' को लेकर काफी हाइप बनी हुई थी। हालांकि, जब यह रिलीज हुआ तो दर्शकों को कुछ खास नहीं भाया। डीएसपी ने इस गाने को अपनी धुन से सजाया साथ ही अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की शानदार केमिस्ट्री भी देखने को मिली। बावजूद इसके लिरिक्स दर्शकों को रास नहीं आए और सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग ने कमेंट सेक्शन में गाने की खूब धज्जियां उड़ाईं। जावेद अली और मधुबंती बागची की आवाज में सजा यह गाना लोगों का दिल जीतने में असफल रहा। खबरें हैं कि इसे 'पुष्पा' के गाने 'श्रीवल्ली' के तर्ज पर बनाया गया है। अगर यह सच है तो 'पीलिंग्स', 'श्रीवल्ली' की लोकप्रियता की कभी भी बराबरी नहीं कर सकता है। 



विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa songs Vs Pushpa 2 songs Srivalli Oo antava Eyy bidda ye mera adda kissik Pushpa Pushpa peelings
अंगारों वर्सेज सामी सामी - फोटो : इंस्टाग्राम

'अंगारों' वर्सेज 'सामी सामी'

फिल्म के दूसरे गाने की बात करें तो यह 'अंगारों' है। इसे आधिकारिक तौर पर 'द कपल सॉन्ग' का टैग दिया गया है। 'अंगारों' एक पैपी नंबर है, जिसमें पुष्पा राज और श्रीवल्ली के बीच की धांसू केमिस्ट्री देखने को मिली है। छह भाषाओं में रिलीज हुए इस गाने के हिंदी वर्जन को जानी-मानी गायिका श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। हिंदी वर्जन को यूट्यूब पर 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं। वहीं, इस पर 1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक का बटन दबाया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे फिल्म के पहले पार्ट 'पुष्पा: द राइज' के गाने 'सामी सामी' की तर्ज पर बनाया गया है। वहीं, दोनों गानों की तुलना करें तो 'अंगारों', 'सामी सामी' जितनी प्रशंसा नहीं हासिल कर सकी है। 



Pushpa songs Vs Pushpa 2 songs Srivalli Oo antava Eyy bidda ye mera adda kissik Pushpa Pushpa peelings
किसिक वर्सेज ऊ अंटावा - फोटो : इंस्टाग्राम

'किसिक' वर्सेज 'ऊ अंटावा'

पुष्पा पार्ट वन की तरह दूसरे पार्ट में भी एक आइटम नंबर है। जहां पहले भाग में अल्लू अर्जुन ने अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु के साथ धमाल मचाया तो वहीं, दूसरे पार्ट के आइटम नंबर में उन्हें जानी-मानी अभिनेत्री श्रीलीला के साथ देखा गया। अल्लू और सामंथा का गाना 'ऊ अंटावा' चार्टबस्टर रहा और इसे लोगों का बेशुमार प्यार हासिल हुआ। हालांकि, गाने के बोल की वजह से इसे ट्रोल भी किया गया, लेकिन उससे इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई। दूसरी ओर पार्ट 2 के गाने 'किसिक' की बात करें तो इसमें अल्लू और श्रीलीला की केमिस्ट्री तो लाजवाब है, लेकिन यह 'ऊ अंटावा' को टक्कर देने में पीछे छूटती नजर आई है। 



विज्ञापन
Pushpa songs Vs Pushpa 2 songs Srivalli Oo antava Eyy bidda ye mera adda kissik Pushpa Pushpa peelings
पुष्पा पुष्पा गाना - फोटो : इंस्टाग्राम

'पुष्पा पुष्पा'

'पुष्पा 2: द रूल' का एक गाना दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हुआ है और एक बार फिर लोग अल्लू अर्जुन के हुक स्टेप्स को कॉपी करते नजर आए हैं। यह गाना कोई और नहीं बल्कि इसका टाइटल सॉन्ग 'पुष्पा पुष्पा' है। गाने ने रिलीज के साथ ही खूब धमाल मचाया और अल्लू अर्जुन के डांस स्टेप भी खूब वायरल हुए। लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर रील्स बनाईं। गाने को जाने-माने पंजाबी गायक मीका सिंह और नकाश अजीज ने अपनी आवाज दी है। संगीत डीएसपी का ही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed