राधिका पंडित कन्नड सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस हैं। अभिनेत्री आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म सात मार्च 1984 को बैंगलोर में हुआ था। राधिका एक हिंदू परिवार में जन्मी थीं। उनका बचपन मल्लेशवरम में बीता था। एक्ट्रेस का एक छोटा भाई भी है। एक्ट्रेस ने अपनी स्कूली पढ़ाई क्लूनी कॉन्वेंट हाई स्कूल बैंगलोर से की थी, इसके बाद उन्होंने अपने बी कॉम की पढ़ाई भी बैंगलोर से की थी।
Radhika Pandit: राधिका पंडित ने अभिनय से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में बनाई पहचान, दे चुकी हैं कई सुपरहिट फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदागोकुल से की थी राधिका ने करियर की शुरुआत
पंडित हमेशा से एक टीचर बनना चाहती थीं। हालांकि जब वह बीकॉम की पढ़ाई कर रही थी, तब साल 2017 में फाइनल ईयर के दौरान उन्होंने कन्नड़ भाषा के टीवी शो के ऑडिशन के लिए पहुंची थी। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत नंदागोकुल से की थी, जिसका डायरेक्शन अशोक कश्यप ने किया था। हालांकि इस शो के लिए उनका सिलेक्शन बिना किसी ऑडिशन के हो गया था। इस शो के बाद एक्ट्रेस एक और सीरियल सुमांगली में नजर आईं थी, जिसके चलते धीरे धीरे एक्ट्रेस की तस्वीरें लोकल मैग्जीन में छपने लगीं थी और उन्हें फिल्म डायरेक्टर शशांक ने नोटिस किया था। तभी उन्हें दो फिल्मों के लिए ऑफर किया था, उन्होंने 18th Cross और मोगिना मनासू में काम किया था।
कई हिट फिल्में दे चुकी हैं राधिका
राधिका ने तमाम कन्नड़ फिल्मों और सीरियल में काम किया है। उन्होंने टीवी में नंदागोकुला, कादंबरी, सुमांगली, जैसे शो में काम किया है। साथ ही उन्हें कन्नड फिल्म मोगिना मनासू के लिए कर्नाटक स्टेट फिल्म फेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस और साउथ फिल्म फेयर फॉर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था, इसके साथ ही उन्होंने फिल्म लव गुरु के लिए और कृष्णा लव स्टोरी के लिए भी अवॉर्ड जीता था। राधिका ने कन्नड़ भाषा फिल्मों में अच्छा नाम कमाया है। उन्होंने हुदुगारू, अधूरी, ड्रामा और बहादुर और मिस्टर और मिसेज रामाचारी जैसी फिल्मों में काम किया है। यह फिल्में राधिका की हिट फिल्मों में से एक हैं।
Raveena Tondon: टीनएज में शारीरिक शोषण की शिकार हुईं रवीना, बसों में सफर करते वक्त हुई छेड़छाड़
यश और राधिका ने कई फिल्मों में किया साथ काम
एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने केजीएफ फिल्म के सुपरस्टार रॉकी भाई यानी की यश से शादी की है। यश भी कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार हैं। आपको बता दें कि कपल ने सबसे पहले नंदा गोकुला सीरियल से एक साथ करियर की शुरुआत की थी, इसके बाद दोनों कलाकार फिल्म मोगिना मनासू में भी नजर आए थे। इन दोनों प्रोजेक्ट्स के बाद यश और राधिका कई फिल्मों और शो में एक साथ नजर आए थे।
Bollywood Stars: बॉलीवुड के इन सितारों के बिगड़े परिवार के सदस्यों संग रिश्ते, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे आप
नौ दिंसबर को यश और राधिका ने की शादी
दोनों की लव स्टोरी नंदगोकुला से ही शुरू हो गई थी। कपल ने अपने रिलेशनशिप को काफी वक्त तक प्राइवेट रखा था। दोनों ने 12 अगस्त 2016 को गोवा में सगाई की और उसके बाद नौ दिसंबर 2016 को शादी की थी। कपल ने अपनी शादी में पूरे कर्नाटक को इनवाइट किया था। शादी के बाद से राधिका ने फिल्मों से दूरी बना ली और वह अब अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान देती हैं।
Soha Ali Khan: सोहा अली खान ने मां शर्मिला और बेटी इनाया संग साझा की तस्वीर, कहा-तीन पीढ़ियां और तीन रंग