सुपरस्टार रजनीकांत अपने स्वास्थ्य को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनके स्वास्थ्य पर नई जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता को शुक्रवार, 4 अक्टूबर को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि वह 3 अक्तूबर को घर लौट सकते हैं। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें एक और दिन और अपनी देख-रेख में रखने का फैसला किया है।
Rajinikanth: रजनीकांत को इस दिन मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी, सुपरस्टार के स्वास्थ्य पर आई ये नई जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिल न्यूज चैनल थांथी टीवी के अनुसार रजनीकांत अब ठीक हैं और चिंता करने वाली अब कोई बात नहीं है। उन्हें 30 सितंबर को चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन उनका एक गैर-सर्जिकल ऑपरेशन किया गया। इसके बाद अस्पताल ने एक मेडिकल बुलेटिन जारी कर पूरी प्रक्रिया का विवरण भी साझा किया था।
इसमें डॉक्टरों ने बताया था कि अभिनेता के दिल से जुड़ी रक्त वाहिका में सूजन आ गई थी। बयान में आगे बताया गया था कि सूजन को ठीक करने के लिए गैर-सर्जिकल प्रक्रिया के बाद एक स्टेंट लगाया गया है।
Shahrukh Khan: फिल्म इंडस्ट्री से रिटायरमेंट लेंगे किंग खान? सवाल पर शाहरुख ने की धोनी के खुद की तुलना
रजनीकांत जल्द ही तमिल फिल्म वेट्टैयन में नजर आने वाले हैं। टीजे ज्ञानवेल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी स्क्रीन साझा करते हुए दिखेंगे। हिंदी फिल्म हम के बाद दोनों एक साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म में फहद फाजिल भी हैं।
2 अक्तूबर को इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में रजनीकांत जबर्दस्त एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं। लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म को इस साल विजयादशमी (दशहरा) पर 10 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज करने की तैयारी है।
R Madhavan: बेटे को इंटरनेशनल तैराक बनाकर माधवन बने पापा नंबर वन, करोड़ों का ऑफर ठुकराने से मिला नया आभामंडल