फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajinikanth: जेलर की सफलता के बीच झारखंड के राज्यपाल से मिले रजनीकांत, सीपी राधाकृष्णन ने बताया महानतम अभिनेता

Thu, 17 Aug 2023 06:32 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 17 Aug 2023 06:32 PM IST
विज्ञापन
Rajinikanth Jailer actor Visits Ranchi Ashram After Himalaya Trip Meets Jharkhand Governor C P Radhakrishnan
झारखंड के राज्यपाल से मिले रजनीकांत - फोटो : social media
साउथ सुपरस्टार थलाइवा यानी रजनीकांत इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई एक्शन फिल्म 'जेलर' की वजह से चर्चा में हैं। रजनीकांत की हाल ही में रिलीज हुई 'जेलर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी एक्शन एंटरटेनर भारत के साथ-साथ दुनिया भर में भी छप्परफाड़ कमाई कर रही है। जहां एक तरफ फिल्म का शानदार प्रदर्शन जारी है, वहीं  इसकी सफलता का आनंद लेते हुए मेगास्टार रजनीकांत हाल ही में रामगढ़ के रजरप्पा मंदिर में पूजा करने के बाद रांची लौट आए। यहां दिग्गज अभिनेता ने रांची के एक आश्रम में एक घंटे तक ध्यान किया और इससे पहले बीते दिन रजनीकांत ने झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से मुलाकात की थी।
Rajinikanth Jailer actor Visits Ranchi Ashram After Himalaya Trip Meets Jharkhand Governor C P Radhakrishnan
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गज अभिनेता रजनीकांत ने गुरुवार को रांची के एक आश्रम में एक घंटे तक ध्यान किया। बीते दिन, उन्होंने उत्तराखंड से आने के बाद यहां राजभवन में झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन के साथ मुलाकात की थी। परमहंस योगानंद के शिष्य रजनीकांत ने अपने गुरु के आश्रम - योगदा सत्संग सोसाइटी (वाईएसएस) में ध्यान लगाया, जिसका मुख्यालय रांची में है। सुपरस्टार उत्तराखंड के द्वाराहाट से रांची पहुंचे थे, जहां उन्होंने पांडवखोली की एक गुफा में ध्यान लगाया था। 
OMG2: गोविंद नामदेव ने सेंसर बोर्ड पर निकाली भड़ास, आदिपुरुष के जरिए निशाना साध कहा- उस जैसी बेहूदा...

Rajinikanth Jailer actor Visits Ranchi Ashram After Himalaya Trip Meets Jharkhand Governor C P Radhakrishnan
झारखंड के राज्यपाल से मिले रजनीकांत - फोटो : social media

आश्रम के एक अधिकारी ने रजनीकांत की इस यात्रा के बारे में बात करते हुए बताया, 'आज सुबह अभिनेता ने रांची में योगदा के आश्रम में योगानंद जी के कमरे में लगभग एक घंटे तक ध्यान किया। इस ध्यान में उन्हें शांति और दिव्यता महसूस हुई। ध्यान के बाद, उन्होंने योगदा के वरिष्ठ स्वामियों से मुलाकात की और आध्यात्मिक परामर्श लिया। योगदा आश्रम की यात्रा उनकी आध्यात्मिक यात्रा का एक हिस्सा थी। क्रिया योग के नियमित अभ्यासी श्री श्री परमहंस योगानंद के शिष्य होने के नाते, वह उत्तराखंड में योगदा के द्वाराहाट आश्रम का दौरा करने और महावतार बाबाजी की गुफा में ध्यान करने के बाद रांची आए थे।'
Renu Desai: पवन कल्याण की पूर्व पत्नी ने लगाई अभिनेता के फैन की क्लास, ट्रोलिंग को रेणु ने बताया सच की कीमत

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajinikanth Jailer actor Visits Ranchi Ashram After Himalaya Trip Meets Jharkhand Governor C P Radhakrishnan
झारखंड के राज्यपाल से मिले रजनीकांत - फोटो : social media

रांची में ध्यान करने के बाद, रजनीकांत रामगढ़ जिले के रजरप्पा में प्रसिद्ध छिन्नमस्तिका मंदिर गए। सुपरस्टार ने मंदिर में विशेष आरती और प्रार्थना की। इस बीच, झारखंड के राज्यपाल ने हाल ही में ट्विटर पर एक पोस्ट में रजनीकांत के साथ अपनी मुलाकात की कुछ तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'रांची पहुंचने पर, अपने प्रिय मित्र, भारत के महानतम अभिनेताओं और महान इंसानों में से एक से मिलकर बहुत खुशी हुई। सुपरस्टार श्री रजनीकांत जी से कल राजभवन में मुलाकात हुई। मैं झारखंड की महान भूमि पर उनका हार्दिक स्वागत करता हूं।'

विज्ञापन
Rajinikanth Jailer actor Visits Ranchi Ashram After Himalaya Trip Meets Jharkhand Governor C P Radhakrishnan
बदरीनाथ धाम पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत - फोटो : amar ujala

रांची से पहले रजनीकांत 'जेलर' के सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले हिमालय की आध्यात्मिक यात्रा पर गए थे। अपनी इस यात्रा के दौरान अभिनेता भगवान बद्री विशाल का आशीर्वाद लेने के लिए बद्रीनाथ धाम पहुंचे। वह भगवान बद्री विशाल की संध्या आरती में भी शामिल हुए थे। रजनीकांत ने कई मौकों पर खुलासा किया कि वह अक्सर हिमालय जाते रहते हैं। लेकिन सुपरस्टार पिछले चार वर्षों से कोरोना महामारी सहित विभिन्न कारणों से पहाड़ों की यात्रा नहीं कर पाए थे। 'जेलर' की बात करें तो यह एक एक्शन से भरपूर मनोरंजक फिल्म है, जिसका निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है। 
Britney Spears: चार महीने में तीसरी बार टूटी सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स की शादी, असगरी पति ने दी तलाक की अर्जी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed