फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार 'पेद्दी', जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी राम चरण की फिल्म

Sat, 04 Jul 2026 02:25 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 04 Jul 2026 02:25 PM IST
सार

Peddi OTT Release: राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' ने सिनेमाघरों में खूब धूम मचाया है। अब यह फिल्म ओटीटी पर धूम मचाने आ रही है। मेकर्स ने इसके ओटीटी रिलीज का एलान किया है।
 

विज्ञापन
Ram Charan And Janhvi Kapoor film peddi will release on ott on 9 July
पेद्दी - फोटो : एक्स
बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी फिल्म 'पेद्दी' चार जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। राम चरण और जान्हवी कपूर की अदाकारी वाली यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद, मेकर्स ने अब घोषणा की है कि यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा 'पेद्दी' ने 400 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे यह 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साउथ इंडियन फिल्म बन गई।
Ram Charan And Janhvi Kapoor film peddi will release on ott on 9 July
फिल्म 'पेद्दी' - फोटो : X
पेद्दी ओटीटी रिलीज डेट
'पेद्दी' 9 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। एक्स पर रिलीज की घोषणा करते हुए, प्लेटफॉर्म ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया और कैप्शन लिखा 'खेल बदल सकता है, लेकिन हीरो वही रहता है।' यह फिल्म रिलीज की तारीख से ही तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध होगी, जबकि इसका हिंदी वर्जन बाद में प्लेटफॉर्म पर आने की उम्मीद है।
Ram Charan And Janhvi Kapoor film peddi will release on ott on 9 July
पेद्दी - फोटो : एक्स
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म में दिखाया गया है कि ओलंपिक में भारत के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद युवा मामले और खेल मंत्रालय एथलेटिक टैलेंट की खोज के लिए देशव्यापी अभियान शुरू करता है। इस पहल के तहत, खेल अधिकारी मिस्टर पैसवाल (बोमन ईरानी) विजयनगरम जाते हैं, जहां उनकी मुलाकात 'पेद्दी' (राम चरण) से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Charan And Janhvi Kapoor film peddi will release on ott on 9 July
पेद्दी - फोटो : एक्स
कौन है पेद्दी?
पेद्दी एक अनजान गांव का गुड़ बनाने वाला मजदूर है, जिसने कई खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करके पहचान बनाई है। उसकी क्षमताओं से प्रभावित होकर, पैसवाल पेद्दी की पृष्ठभूमि की जांच शुरू करते हैं और उसकी अद्भुत यात्रा और गांव के साथ उसके जुड़ाव की कहानी का पता लगाते हैं।
विज्ञापन
Ram Charan And Janhvi Kapoor film peddi will release on ott on 9 July
पेद्दी फिल्म में जान्हवी कपूर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'पेद्दी' की स्टारकास्ट
राम चरण और जाह्नवी कपूर के अलावा, 'पेद्दी' में शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु, बोमन ईरानी, रवि किशन, विजी चंद्रशेखर, रजातवा दत्ता, सत्य, जॉन विजय और अजय घोष अहम भूमिकाओं में हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed