फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Charan: अब लंदन के तुसाद म्यूजियम में लगेगा राम चरण का मोम का पुतला, कद काठी का नाप देने पहुंचे राम चरण

Tue, 16 Jul 2024 10:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 16 Jul 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Ram Charan wax statue to be installed in Madame Tussauds Museum London RRR star arrived to give measurements
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan

तेलुगु सुपरस्टार जल्द ही फिल्म गेम चेंजर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग उन्होंने पूरी कर ली है। हाल ही में उन्हें अनंत अंबनी और राधिका मर्चेंट के शादी समारोह में देखा गया था। इस कार्यक्रम में शिरकत कर अभिनेता अपनी पत्नी उपसना और बेटी के साथ लंदन रवाना हो गए। 

Pahlaj Nihlani: गोविंदा को ऑफर हुई थी जेम्स कैमरून की 'अवतार'? पहलाज निहलानी ने सच बताकर किया कटाक्ष

Ram Charan wax statue to be installed in Madame Tussauds Museum London RRR star arrived to give measurements
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूके में वह करीब दो हफ्ते बिताएंगे। फिल्मी गलियारों में हो रही चर्चाओं की मानें तो राम चरण केवल छुट्टियां मनाने के लिए लंदन नहीं पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि वह प्रतिष्ठित मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में अपने मोम के पुतले के लिए नाप भी देंगे।

Ram Charan wax statue to be installed in Madame Tussauds Museum London RRR star arrived to give measurements
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan

आरआरआर को दुनियाभर में मिली सफलता के बाद राम चरण की लोकप्रियता में वैश्विक स्तर पर गजब का इजाफा देखने को मिला है। यही वजह है कि इस प्रतिष्ठित संग्रहालय में उनकी मोम की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी चल रही है। 
Auron Mein Kahan Dum Tha: रिलीज होने वाला है फिल्म का एक और गाना, नीरज पांडे ने अजय के किरदार से उठाया पर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Charan wax statue to be installed in Madame Tussauds Museum London RRR star arrived to give measurements
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan

हालांकि, इसको लेकर राम चरण की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इससे पहले मैडम तुसाद में प्रभास, महेश बाबू और अल्लू अर्जुन की मोम की प्रतिमा स्थापित की जा चुकी है। 

विज्ञापन
Ram Charan wax statue to be installed in Madame Tussauds Museum London RRR star arrived to give measurements
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan

वर्क फ्रंट की बात करें तो लंदन से लौटने के बाद चरण अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए अपनी भूमिका की तैयारी शुरू कर देंगे। इस फिल्म का निर्देशन उप्पेना फेम बुची बाबू सना करेंगे। दशहरा के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी हैं। इस फिल्म को अपने संगीत से सजाने की जिम्मेदारी दिग्गज संगीतकार एआर रहमान को सौंपी गई है।
Raayan Trailer: धनुष की 50वीं फिल्म 'रायन' का ट्रेलर जारी, गैंगस्टर ड्रामा की झलकियों ने किया उत्साहित

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed