फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashmika Mandanna: 'मैं सुरक्षित महसूस करती हूं...', अमिताभ के साथ देने पर रश्मिका ने बिग बी को कहा शुक्रिया

Mon, 06 Nov 2023 07:32 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 06 Nov 2023 07:32 PM IST
विज्ञापन
Rashmika Mandanna thanks Amitabh Bachchan for standing up for her amidst deepfake Viral video on internet
रश्मिका मंदाना, अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

रश्मिका मंदाना उन साउथ अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने अपने टैलेंट और खूबसूरती के दम पर हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच भी खास जगह बनाई है। बेशक रश्मिका का बॉलीवुड डेब्यू फीका रहा हो, लेकिन वह लोगों के बीच आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। जहां एक तरफ रश्मिका अपनी आगामी एक्शन फिल्म 'एनिमल' के लिए चर्चा में हैं, वहीं आज कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी के होश-फाख्ता कर दिए। दरअसल, रश्मिका मंदाना का एक मॉर्फ्ड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिस पर अमिताभ बच्चन के लेकर सभी खूब भड़के। अब रश्मिका ने उनका पक्ष लेने के लिए अमिताभ को धन्यवाद कहा है। 

Rashmika Mandanna thanks Amitabh Bachchan for standing up for her amidst deepfake Viral video on internet
रश्मिका मंदाना, अमिताभ बच्चन - फोटो : insta
सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के लिए छाई रहने वाली रश्मिका के फैंस तब हैरान रह गए, जब अभिनेत्री का एक डीप नेक ड्रेस पहने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। दरअसल, रश्मिका मंदाना साइबर क्राइम का शिकार हो गईं। जब उनका एक एआई-जनरेटेड डीपफेक वीडियो सामने आया और तेजी से वायरल हो गया। हालांकि, बाद में साफ हो गया था कि यह एक मॉर्फ्ड वीडियो है। वायरल वीडियो को देखने के बाद बड़े-बड़े सेलेब्स भड़क उठे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अमिताभ बच्चन को भी बहुत गुस्सा आया और उन्होंने ऐसा करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।  
Payal Ghosh: निर्देशक पर पायल घोष ने साधा निशाना, फैट-शेमिंग का आरोप लगाते हुए किया दर्दनाक अनुभव का खुलासा
 
Rashmika Mandanna thanks Amitabh Bachchan for standing up for her amidst deepfake Viral video on internet
रश्मिका मंदाना, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका का डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद अमिताभ बच्चन ने तुरंत इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। अभिनेता ने लिखा, 'हां, यह एक मजबूत लीगल केस है।' अमिताभ के उनके बचाव में बोलने के बाद रश्मिका मंदाना काफी खुश हैं। अभिनेत्री ने बिग बी को सोशल मीडिया पर धन्यवाद दिया और खास नोट लिखा। रश्मिका ने लिखा, 'मेरे लिए खड़े होने के लिए धन्यवाद सर, मैं ऐसे देश में सुरक्षित महसूस करती हूं, जहां आप जैसे लीडर्स हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Rashmika Mandanna thanks Amitabh Bachchan for standing up for her amidst deepfake Viral video on internet
रश्मिका मंदाना - फोटो : social media
बता दें, सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया है कि यह वीडियो असल में ब्रिटिश भारतीय महिला जारा पटेल का है। कुछ समय पहले रश्मिका ने डीपफेक वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा था, 'मुझे इसे साझा करते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मुझे ऑनलाइन वायरल किए जा रहे मेरे डीपफेक वीडियो के बारे में बात करनी है। ईमानदारी से कहूं तो ऐसा कुछ न केवल मेरे लिए, बल्कि हममें से हर एक के लिए बेहद डरावना है, जो आज इसकी चपेट में आ चुके है। टेक्नोलॉजी का जिस प्रकार दुरुपयोग किया जा रहा है उससे इतना नुकसान हो रहा है।'
Sobhita Dhulipala: मुंबई के ट्रैफिक से परेशान हुईं शोभिता धुलिपाला, सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए की शिकायत
 
विज्ञापन
Rashmika Mandanna thanks Amitabh Bachchan for standing up for her amidst deepfake Viral video on internet
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका ने आगे कहा, 'आज, एक महिला और एक अभिनेता के रूप में मैं अपने परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों की आभारी हूं जो मेरी सुरक्षा और सहायता प्रणाली हैं, लेकिन अगर मेरे साथ ऐसा तब होता, जब मैं स्कूल या कॉलेज में थीं तो मैं वास्तव में कल्पना नहीं कर सकती कि मैं इससे कैसे निपट सकती थी। इससे पहले कि हममें से अधिक लोग इस तरह की पहचान की चोरी से प्रभावित हों, हमें एक समुदाय के रूप में और तत्काल इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।' वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका अगली बार रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल' में नजर आएंगी। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित, इसमें अनिल कपूर और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका में हैं और यह 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed