साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपने अभिनय के दम पर पैर पसारने वाली अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके लाइमलाइट में बने रहने की वजह कभी उनके प्रोजेक्ट्स होते हैं, तो कभी उनकी निजी जिंदगी। ज्यादातर नागा चैतन्य के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली शोभिता धुलिपाला आज एक बार फिर मीडिया खबरों में हैं। अभिनेत्री के लाइमलाइट में आने की वजह इस बार उनके द्वारा सोशल मीडिया पर ट्रैफिक को लेकर की गई शिकायत है।
Sobhita Dhulipala: मुंबई के ट्रैफिक से परेशान हुईं शोभिता धुलिपाला, सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए की शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला रविवार को सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में उनके मुंबई स्थित घर पर पहुंचीं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए। इस बीच शोभिता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह एक खूबसूरत साड़ी पहने हुए हैं। लेकिन शोभिता को पार्टी में जाने के लिए देर हो गई थी और उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मनीष मल्होत्रा के बांद्रा स्थित घर के बाहर ट्रैफिक जाम की शिकायत की।
मनीष मल्होत्रा हर साल दिवाली पार्टी रखते हैं। फैशन डिजाइनर की दिवाली पार्टी में शोभिता के साथ ही कई बॉलीवुड हस्तियों शामिल हुईं। इनमें सोनम कपूर, सलमान खान, तमन्ना भाटिया, रेखा, अनन्या पांडे, गौरी खान, सुहाना खान, वरुण धवन, सारा अली खान, अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, माधुरी दीक्षित और शाहिद कपूर जैसे नाम शामिल थे। सभी ने पार्टी में जमकर मस्ती की और इन सभी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
Payal Ghosh: निर्देशक पर पायल घोष ने साधा निशाना, फैट-शेमिंग का आरोप लगाते हुए किया दर्दनाक अनुभव का खुलासा