निर्देशक प्रशांत नील इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सालार को लेकर जबर्दस्त चर्चा में हैं। यह शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म डंकी के साथ सिनेमाघरों में आने वाली है। इसके अलावा निर्देशक अपनी दूसरी फिल्म को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं।
NTR 31: 'एनटीआर 31' पर आया नया अपडेट, सलार के चार महीने बाद फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे प्रशांत नील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सालार के बाद वह जूनियर एनटीआर के साथ काम करने जा रहे हैं, जिसकी वजह से फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। फिल्म को अस्थायी रूप से एनटीआर 31 नाम दिया गया है, जो एक अभिनेता के रूप में एनटीआर की 31वीं फिल्म है। अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2024 में शुरू होगी। इसका निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स और एटीआर आर्ट्स की ओर से किया जा रहा है।
Salman Khan: सलमान खान ने की आमिर की बेटी तारीफ, आयरा के लिए भाईजान ने सोशल मीडिया पर लिखा खास मैसेज
इस अपडेट के सामने आते ही फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। बता दें कि मई 2022 में जूनियर एनटीआर के 39वें जन्मदिन के अवसर पर का ब्लैक एंड वाइट क्लोज-अप शॉट पोस्टर के साथ अभिनेता का पहला लुक जारी किया गया था। पोस्टर में अभिनेता को रफ एंड टफ अवतार में नजर आ रहे थे।
The Vaccine War: पीएम मोदी ने की 'द वैक्सीन वॉर' की तारीफ, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म को लेकर यह बात
इसकी घोषणा सोशल मीडिया पर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में में लिखा था, “एकमात्र मिट्टी जो याद रखने लायक है वह खून से सनी हुई है!! उसकी मिट्टी... उसका शासन... लेकिन निश्चित रूप से उनका खून नहीं... #NTR31 बहुत बड़ा होने वाला है।'
𝑻𝒉𝒆 𝒐𝒏𝒍𝒚 𝒔𝒐𝒊𝒍 𝒕𝒉𝒂𝒕 𝒊𝒔 𝒘𝒐𝒓𝒕𝒉 𝒓𝒆𝒎𝒆𝒎𝒃𝒆𝒓𝒊𝒏𝒈 𝒊𝒔 𝒕𝒉𝒆 𝒐𝒏𝒆 𝒔𝒐𝒂𝒌𝒆𝒅 𝒊𝒏 𝒃𝒍𝒐𝒐𝒅!!
𝐇𝐢𝐬 𝐬𝐨𝐢𝐥.. 𝐇𝐢𝐬 𝐫𝐞𝐢𝐠𝐧..
𝐁𝐮𝐭 𝐝𝐞𝐟𝐢𝐧𝐢𝐭𝐞𝐥𝐲 𝐧𝐨𝐭 𝐡𝐢𝐬 𝐛𝐥𝐨𝐨𝐝..#NTR31 is going to be hugeeeee 🔥@tarak9999 @prashanth_neel pic.twitter.com/uF2WsiDnbP
बता दें कि आरआरआर के बाद जूनियर एनटीआर की फैन फॉलोइंग हिंदी पट्टी में भी काफी ज्यादा बढ़ गई है। फिल्म का इंतजार हिंदी भाषी राज्यों के लोगों को भी बेसब्री से है। इसका अलावा फैंस अभिनेता की फिल्म देवरा की भी राह लंबे समय से देख रहे हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान और जान्हवी कपूर भी दिखने वाली हैं।
Aayush Sharma: आयुष शर्मा को इंडस्ट्री में पूरे हुए पांच साल, अभिनेता ने पोस्ट शेयर कर सलमान को कहा धन्यवाद