इस वर्ष के अंत में बॉक्स ऑफिस का सबसे बड़ा मुकाबला देखने को मिलने वाला है। साउथ सुपरस्टार की फिल्म 'सालार: पार्ट 1-सीजफायर' इस क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं, बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' भी इसी अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। कई बार खबरें सामने आईं कि मेकर्स 'सालार' की रिलीज डेट बदलेंगे लेकिन फिल्म अपने निर्धारित समय पर ही रिलीज होगी। आखिरकार 'सालार' को क्रिसमस के अवसर पर ही रिलीज करने की योजना क्यों बनाई गई, इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
Salaar: सालार और डंकी के टकराव का कारण बनी केजीएफ? कनेक्शन जान रह जाएंगे दंग
इस वर्ष क्रिसमस के अवसर पर प्रभास की फिल्म 'सालार' और शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' का क्लैश देखने को मिलने वाला है। वहीं, 'सालार' की रिलीज का 'केजीएफ' से बड़ा कनेक्शन सामने आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'सालार' और 'डंकी' दोनों ही इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित फिल्में हैं। वहीं, अब 'सालार' के निर्माताओं ने इसे क्रिसमस पर रिलीज करने के पीछे की वजह का खुलासा किया है। प्रोडक्शन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा, 'सालार: पार्ट 1 - सीजफायर के निर्माताओं द्वारा फिल्म को क्रिसमस पर रिलीज करने का एक कारण यह था कि 5 वर्ष पहले उन्होंने केजीएफ 1 को क्रिसमस वीकएंड पर रिलीज किया था, और उन्हें लगता है कि यह वही है। दर्शकों के लिए फिल्म का आनंद लेने का यह सही समय है।'
'सालार' ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ 1 और 2 के निर्माता होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनाई जा रही है। 'सालार: भाग 1 - सीजफायर' भारतीय सिनेमा के दो पावरहाउस, केजीएफ निर्देशक प्रशांत नील और 'बाहुबली' स्टार प्रभास के सबसे बड़े सहयोग का भी प्रतीक है। जो पहली बार एक साथ आ रहे हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन ने शाहरुख खान की 'डंकी' के साथ अपनी फिल्म 'सालार' के टकराव के बारे में बात की।
Dunki New Posters: टीजर के बाद 'डंकी' के दो नए पोस्टर जारी, शाहरुख खान बोले- अभी बहुत कुछ साझा करना है बाकी
पृथ्वीराज सुकुमारन ने 'सालार' की शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' के साथ टकराव को लेकर कहा, 'मुझे पूरा यकीन नहीं है कि प्रमोशन की योजना क्या है, निर्माता हमें नवंबर तक बताएंगे कि वे फिल्म को कैसे पेश करते हैं। मैं प्रशांत के संपर्क में हूं, लेकिन तथ्य यह है कि हम हिरानी सर और शाहरुख सर की फिल्म के साथ अपनी मूवी रिलीज हो रहे हैं। बाकी सब छोड़ दें, एक फिल्म प्रेमी के रूप में मुझे यह पसंद है।'
Raj Kundra: 'कॉफी विद करण में किसका भला हुआ है...,' चर्चित चैट शो पर राज कुंद्रा ने कसा तंज
पृथ्वीराज सुकुमारन ने आगे कहा, 'मैं उत्साहित हूं कि छुट्टियों के मौसम के दौरान, आपके पास दो विशाल फिल्म निर्माताओं की दो विशाल फिल्में हैं, जिनमें दो बड़े सितारे हैं, और कहानी और कथा जैसे हर संभावित पैरामीटर में बिल्कुल विपरीत हैं। मैं दोनों को देखूंगा, मैं आपसे यह वादा कर सकता हूं। मैं इसका बहुत इंतजार कर रहा हूं। आखिरी बार ऐसा कब हुआ था, कि छुट्टियों के मौसम में, हमारे पास दो इतनी बड़ी फिल्में थीं? भारतीय सिनेमा का इस तरह जश्न मनाने के लिए 2023 से बेहतर वर्ष और क्या हो सकता है।'
Richa Chadha: ऋचा चड्ढा ने 'मिर्जापुर' वेब सीरीज को बताया हिंसक, केवल अली फजल के सीन देखती थीं अभिनेत्री