फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samantha: भैरवी देवी की भक्ति में लीन हुईं सामंथा, फैंस को दिया खास मैसेज, अनुष्का शर्मा ने कही यह बात

Sun, 12 Mar 2023 02:46 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 12 Mar 2023 02:46 PM IST
विज्ञापन
Samantha kushi actress shares pic of worshiping shows how faith transforms life anushka sharma reacts on post
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : Instagram

साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'कुशी' के सेट पर वापसी की है, जिसके बाद से फैंस के बीच अलग ही खुशी है। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ खुद से जुड़ी बातें साझा करती हैं। हाल ही में अभिनेत्री गंभीर बीमारी से जूझने के बाद स्वस्थ हुई हैं। इसके बाद से वह लगातार अपनी सेहत पर खास ध्यान दे रही हैं और अपने मन को शांत रखने के लिए अध्यात्म का सहारा ले रही हैं। अब अभिनेत्री ने इससे जुड़ा एक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया है।

Samantha kushi actress shares pic of worshiping shows how faith transforms life anushka sharma reacts on post
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सामंथा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह लिंग भैरवी देवी के सामने ध्यान लगाए बैठी हैं। अभिनेत्री पूरी तरह से देवी की भक्ति में लीन दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'कभी-कभी इसके लिए अलौकिक शक्ति की आवश्यकता नहीं होती। विश्वास आपको सफलता दिलाता है। विश्वास आप को शांत रखता है। विश्वास आपका शिक्षक और आपका मित्र बन जाता है। आस्था आपको अलौकिक बनाती है।

Bollywood: बड़े सितारों के बाद भी इन सफल फ्रेंचाइजी फिल्मों की डूबी नैया, लिस्ट देखकर रह जाएंगे दंग

Samantha kushi actress shares pic of worshiping shows how faith transforms life anushka sharma reacts on post
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर पर अभिनेत्री के फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी सामंथा की तस्वीर पर प्रतिक्रिया दी है। सामंथा की बातों से सहमति जताते हुए अनुष्का ने कमेंट किया 'यस।' दरअसल, अनुष्का भी अपने पति क्रिकेटर विराट के साथ अक्सर आध्यात्मिक स्थलों और मंदिरों के दर्शन करने जाती हैं। वह भी सामंथा की तरह ईश्वर पर पूरी आस्था रखती हैं।

Sholay: शोले के टंकी वाले सीन का सच जान उड़ जाएंगे आपके होश, जावेद अख्तर का चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Samantha kushi actress shares pic of worshiping shows how faith transforms life anushka sharma reacts on post
'कुशी' के सेट पर विजय देवरकोंडा और टीम के साथ सामंथा - फोटो : twitter

सामंथा की यह तस्वीर देख कर कुछ यूजर्स ने आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने अभिनेत्री से पूछा कि वह ईसाई हैं या हिंदू। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'मुझे लगा कि आप ईसाई हो।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह किस धर्म का पालन करती हैं। खास बात यह है कि वह हमेशा अपने अभिनय से फैंस का दिल जीत लेती हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपको शक्ति और शक्ति की कामना। भैरवी देवी आपकी समस्याओं को दूर करने के लिए आपको शक्ति प्रदान करें। आपको बहुत सारा प्यार। हमेशा स्वस्थ रहें।

Madhuri Dixit Family: माधुरी दीक्षित के परिवार में कौन-कौन?, जानें भाई-बहन से लेकर बच्चों तक हर किसी की डिटेल

विज्ञापन
Samantha kushi actress shares pic of worshiping shows how faith transforms life anushka sharma reacts on post
कुशी - फोटो : सोशल मीडिया

बीते साल अभिनेत्री को पता चला था कि उन्हें ऑटोइम्यून डिसऑर्डर मायोसिस से पीड़ित हैं। इसके बाद वह अपने काम से छुट्टी लेकर विदेश अपना इलाज करवाने चली गई थीं। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और अपने काम पर वापस आ चुकी हैं। आठ मार्च को महिला दिवस के अवसर पर अभिनेत्री ने 'कुशी' के सेट पर वापसी की थी, जहां फिल्म की टीम और विजय देवरकोंडा ने केक काटकर अभिनेत्री का स्वागत किया था। अब वह फिल्म 'कुशी' की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं।

Oscars 2023: एआर रहमान ने जताई 'नाटू-नाटू' के ऑस्कर जीतने की इच्छा, बोले- यह पुरस्कार भारत को ऊपर उठाएगा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed