{"_id":"650b1d8f98750466d30b6a28","slug":"samantha-ruth-prabhu-and-naga-chaitanya-came-closer-again-wedding-picture-gives-a-new-hint-about-relation-2023-09-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Samantha Naga Chaitanya: फिर करीब आएंगे सामंथा और नाग चैतन्य, शादी की इस तस्वीर से मिला नया इशारा!","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Samantha Naga Chaitanya: फिर करीब आएंगे सामंथा और नाग चैतन्य, शादी की इस तस्वीर से मिला नया इशारा!
फिल्मी कलाकारों के निजी जीवन की कहानियां भी किसी रोमांचक फिल्म से कम नहीं होतीं। तेलुगु सिनेमा की बेहद बिंदास अभिनेत्री रहीं सामंथा रुत प्रभु के जीवन में भी बताते हैं एक नया ट्विस्ट आ गया है। हिंदी पट्टी में अपनी पिछली फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ के आइटम नंबर ‘ऊ अंटा वा’ से लोकप्रिय हुई सामंथा ने दरअसल अपनी एक पुरानी फोटो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिर से सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए खोल दिया है।
2 of 4
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ये श्वेत श्याम फोटो दोनों की शादी की है और इसे सोशल मीडिया पर 23 नवंबर 2017 को साझा किया गया था जिस दिन उनके नाग चैतन्य का जन्मदिन होता है। इस फोटो के कैप्शन पर लिखा है, हैपी बर्थडे, मेरे सबकुछ। मैं ये तमन्ना नहीं करती, मैं इसके लिए हर दिन प्रार्थना करती हूं तुम्हारा दिल जो भी चाहता हो, भगवान तुम्हें वह सब कुछ प्रदान करे। मैं तुम्हें प्यार करती हूं, हमेशा के लिए।
3 of 4
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अब 2023 में इस फोटो के फिर से दिखने के पीछे का कारण समझने से पहले ये समझना बहुत जरूरी है कि सामंथा और नाग चैतन्य दोनों अलग अलग हो चुके हैं। दोनों की इस फोटो के फिर से सोशल मीडिया पर प्रकट होने से दोनों के प्रशंसक खासे उत्साहित हैं। नाग चैतन्य और सामंथा को तेलुगू सिनेमा की सबसे बेहतरीन जोड़ी माना जाता था लेकिन दोनों के अलग होने के फैसले से बीते साल तेलुगु सिनेमा में काफी हलचल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 7’ में सामंथा ने अपनी विफल शादी और अलगाव के बारे में खुलकर चर्चा भी की थी। दोनों के प्रशंसक बुधवार को दिन भर दोनों के फिर से एक हो जाने की दुआएं करते रहे और अपनी ख्वाहिशें इस फोटो के नीचे लिखते रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।