फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajinikanth: रजनीकांत को वर्ल्ड कप के लिए मिला गोल्डन टिकट, बीसीसीआई ने फोटो शेयर करते हुए लिखी यह बात

Tue, 19 Sep 2023 04:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 19 Sep 2023 04:39 PM IST
विज्ञापन
Jailer Actor Rajinikanth gets Golden ticket for World cup 2023 bcci shared superstar photo with Jay Shah
रजनीकांत, जय शाह - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता रजनीकांत इन दिनों जेलर की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। लंबे समय के बाद सुपरस्टार की किसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई की है। फिल्म के अलावा अभिनेता को क्रिकेट का भी काफी शौक है। यही वजह है कि कई बार उन्हें स्टेडियम में मैच का आनंद लेते हुए देखा जा चुका है। 


Amitabh Bachchan: जनगणना फॉर्म भरते वक्त अपनी जाति की जगह यह लिखते हैं बिग बी, केबीसी में किया खुलासा

Jailer Actor Rajinikanth gets Golden ticket for World cup 2023 bcci shared superstar photo with Jay Shah
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए बीसीसीआई ने सुपरस्टार को गोल्डन टिकट दिया है। अभिनेता अपनी उपस्थिति से अब विश्व कप की शोभा बढ़ाएंगे। इस टिकट से टिकटघारक को विश्व कप के मैच देखने का एक्सेस मिल जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने मंगलवार को रजनीकांत को यह टिकट प्रदान किया। 

Jailer Actor Rajinikanth gets Golden ticket for World cup 2023 bcci shared superstar photo with Jay Shah
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

जय शाह से गोल्डन टिकट प्राप्त करते हुए रजनीकांत की एक तस्वीर साझा करते हुए बीसीसीआई ने लिखा, "सिनेमा से परे की घटना। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने करिश्मा और सिनेमाई प्रतिभा के सच्चे अवतार रजनीकांत को गोल्डन टिकट प्रदान किया। महान अभिनेता ने भाषा और संस्कृति से परे जाकर लाखों लोगों के दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ी है। हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि थलाइवा हमारे प्रतिष्ठित अतिथि के रूप में आईसीसी विश्वकप 2023 की शोभा बढ़ाएंगे और अपनी उपस्थिति से सबसे बड़े क्रिकेट समारोह को रोशन करेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Jailer Actor Rajinikanth gets Golden ticket for World cup 2023 bcci shared superstar photo with Jay Shah
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। इस बात की पूरी संभावना है कि सुपरस्टार रजनीकांत स्टेडियम से खेल का आनंद लेंने पहुंचेंगे। सचिन तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन के बाद दक्षिणी फिल्मों के दिग्गज रजनीकांत आगामी आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए गोल्डन टिकट के नवीनतम प्राप्तकर्ता बन गए हैं। भारत की मेजबानी में यह टूर्नामेंट पांच अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है।

विज्ञापन
Jailer Actor Rajinikanth gets Golden ticket for World cup 2023 bcci shared superstar photo with Jay Shah
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में रजनीकांत की नई फिल्म की घोषणा हुई है। इसका निर्देशन लोकेश कनगराज करने वाले हैं। इससे पहले वह विक्रम जैसी फिल्म बना चुके हैं। लोकेश की लियो जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। विजय स्टारर इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार है।
Ganapath: 'गणपत' से कृति सेनन का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, टाइगर संग पावर पैक एक्शन करती नजर आएंगी अभिनेत्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed