फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Keerthy Suresh: जवान के म्यूजिक डायरेक्टर से शादी करेंगी कीर्ति सुरेश? अभिनेत्री के पिता ने दिया यह जवाब

Sun, 17 Sep 2023 07:16 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 17 Sep 2023 07:16 PM IST
विज्ञापन
G Suresh Kumar Break Silence on Keerthy Suresh and Jawan Music Director Anirudh Wedding rumors
अनिरुद्ध, कीर्ति सुरेश, जी सुरेश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध इन दिनों जवान की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। उनके गाने देशभर में खूब पसंद किए जा रहे हैं। इस बीच अपनी शादी की  खबरों को लेकर भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में एक खबर सामने आई थी कि वह राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों कुछ समय से रिलेशनशिप में हैं और उन्होंने आगे बढ़ने का फैसला किया है। 


Karan Johar: रणबीर कपूर के पीआर पर करण जौहर का बड़ा खुलासा, बोले- वह अपनी तारीखें खुद ही संभालते हैं

G Suresh Kumar Break Silence on Keerthy Suresh and Jawan Music Director Anirudh Wedding rumors
कीर्ति सुरेश का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

अब कीर्ति के पिता और निर्माता-अभिनेता जी सुरेश कुमार ने इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। जब सुरेश कुमार से अनिरुद्ध के साथ उनकी बेटी की शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ओटीटीप्ले को बताया कि इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। उन्होंने इन खबरों को पूरी तरह से निराधार बताया।

G Suresh Kumar Break Silence on Keerthy Suresh and Jawan Music Director Anirudh Wedding rumors
कीर्ति सुरेश का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि यह पहली बार नहीं है जब कोई कीर्ति और अनिरुद्ध के बारे में ऐसी खबरें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि अतीत में कई लिंक-अप खबरें आई हैं। इस साल की शुरुआत में ऐसी खबरें आई थीं कि कीर्ति पिछले एक दशक से रोमांटिक रिलेशनशिप में रहने के बाद अपने बचपन के दोस्त और बिजनेसमैन से शादी करने की योजना बना रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
G Suresh Kumar Break Silence on Keerthy Suresh and Jawan Music Director Anirudh Wedding rumors
कीर्ति सुरेश - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, उनकी मां मेनका सुरेश ने अफवाहों का खंडन किया और इसे फर्जी बताया। उन्होंने यह भी कहा था कि वह इस बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहतीं। मई के महीने में कीर्ति ने भी दुबई स्थित एक बिजनेसमैन के साथ अपनी शादी की खबरों की आलोचना की थी। 

विज्ञापन
G Suresh Kumar Break Silence on Keerthy Suresh and Jawan Music Director Anirudh Wedding rumors
कीर्ति सुरेश - फोटो : instagram

उन्होंने ट्वीट किया था, "हाहाहा!!  मेरे प्यारे दोस्त को इसमें खींचने की जरूरत नहीं है। जब भी मुझे शादी करनी होगी मैं मिस्ट्रीमैन का खुलासा कर दूंगी। तब तक चिल कीजिए। पीएस: एक बार भी यह सही नहीं हुआ।" कुछ दिन पहले, कीर्ति को जवान निर्देशक एटली की पत्नी प्रिया के साथ शाहरुख खान और नयनतारा के चलेया गाने की धुन पर डांस करते देखा गया था। इसके बाद से ही कयासों का बाजार एक बार फिर से गर्म हो गया था।
Kalki 2898 AD: वीएफएक्स कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे मेकर्स, लीक की गई थीं प्रभास की तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed