फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalki 2898 AD: वीएफएक्स कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे मेकर्स, लीक की गई थीं प्रभास की तस्वीरें

Sun, 17 Sep 2023 06:24 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 17 Sep 2023 06:24 PM IST
विज्ञापन
Kalki 2898 AD Makers To Take Legal Action Against VFX Company For Leaking Prabhas Photos from Deepika Film
कल्कि 2898 एड - फोटो : सोशल मीडिया

'प्रोजेक्ट के' के नाम से मशहूर प्रभास और दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म 'कल्कि 9898 एडी' अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। कभी फिल्म में कलाकारों के रोल की चर्चा होती है, कभी इसकी रिलीज डेट सुर्खियां बटोरती है। निर्माताओं ने फिल्म की कहानी पर चुप्पी साध रखी है, हालांकि मीडिया में 'कल्कि 9898 एडी' इसको लेकर कुछ न कुछ लीक हो ही जाता है। हाल ही में निर्देशक नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस मेग बजट स्काई-फाई फिल्म से प्रभास के लुक की तस्वीरें लीक हो गई थीं, जिनके पीछे इसकी 'वीएफएक्स कंपनी' का हाथ बताया जा रहा है। ऐसे में अब खबर है कि मेकर्स वीएफएक्स कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहे हैं।  

Kalki 2898 AD Makers To Take Legal Action Against VFX Company For Leaking Prabhas Photos from Deepika Film
कल्कि 2898 एडी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास और दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' 2024 में सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।  बड़े बजट में बनाई गई है इस फिल्म के निर्माता इसकी गोपनीयता बनाए रखने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद भी मेकर्स फिल्म को लीक का शिकार होने से नहीं बचा सके। फिल्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा वीएफएक्स कंपनी के एक सदस्य द्वारा ऑनलाइन लीक कर दिया गया था, जिसे 'कल्कि 2898' एडी के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम सौंपा गया है।

Kalki 2898 AD Makers To Take Legal Action Against VFX Company For Leaking Prabhas Photos from Deepika Film
कल्कि 2898 एडी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास के लुक के साथ ही लीक हुए वीडियो ने मेकर्स का दिमाग हिलाकर रख दिया है। वीएफएक्स कंपनी के सदस्य द्वारा की गई यह हरकत मेकर्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई है। ऐसे में उन्होंने अब वीएफएक्स कंपनी के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'कल्कि 2898 एडी' के निर्माताओं ने वीएफएक्स कंपनी के खिलाफ कानूनी मामला दर्ज कराया है और उन्होंने भारी मुआवजे की भी मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kalki 2898 AD Makers To Take Legal Action Against VFX Company For Leaking Prabhas Photos from Deepika Film
कल्कि 2898 एडी - फोटो : सोशल मीडिया

लीक हुई तस्वीरों ने निर्माताओं को परेशान कर दिया है क्योंकि इस घटना से उनकी फिल्म को भारी नुकसान हो सकता है। फिल्म के बारे में अब तक सब कुछ गुप्त रखा गया है और यह पहली बार है कि कहानी का एक बड़ा हिस्सा लीक हो गया है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जिस कर्मचारी ने सबसे पहले तस्वीरें लीक की थी, उसे वीएफएक्स कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया है। लेकिन इसके बावजूद 'कल्कि 2898 एडी' के निर्माताओं ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है। हालांकि, अभी तक मेकर्स द्वारा इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
Sayantika Banerjee: बंगाली अभिनेत्री सायंतिका ने कोरियोग्राफर पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, बीच में छोड़ी शूटिंग

विज्ञापन
Kalki 2898 AD Makers To Take Legal Action Against VFX Company For Leaking Prabhas Photos from Deepika Film
कल्कि 2898 एडी - फोटो : सोशल मीडिया

'कल्कि 2898 एडी' की पहली झलक मेकर्स द्वारा इस साल जुलाई में फैंस के लिए रिलीज की गई थी। प्रोमो में प्रभास की एक झलक दिखाई गई थी, जो पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखे। इस फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण, दुलकर सलमान और दिशा पटानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म को तेलुगु और हिंदी में एक साथ फिल्माया गया है। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Alia Bhatt: महिलाओं के समूह ने सड़क पर आलिया भट्ट की कार को घेरा! सोशल मीडिया पर भड़के लोग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed