Samantha Ruth Prabhu: एक्टर नहीं निर्देशक को डेट कर रहीं हैं सामंथा, सोशल मीडिया पोस्ट ने किया रिश्ता कंफर्म
Samantha Ruth Prabhu Dating: नागा चैतन्य से तलाक के बाद सामंथा रुथ प्रभु एक एक्टर को नहीं बल्कि एक फिल्म निर्देशक को डेट कर रही हैं। सामंथा की सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह बात सामने आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की एक खबर के अनुसार, नागा चैतन्य और सामंथा के तलाक को अब पूरे 5 साल हो चुके हैं। नागा से अलग होने के बाद सामंथा का दिल निर्देशक राज निदिमोरु के लिए धड़क रहा है। हाल ही में सामंथा ने अपनी फिल्म 'शुभम' को लेकर कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें सामंथा और राज की कुछ कोजी तस्वीरें भी दिखाई दीं।
पिछले कुछ समय से सामंथा और डायरेक्टर राज निदिमोरु के अफेयर की अफवाहें उड़ रही हैं। इसी बीच सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर राज के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वह राज निदिमोरु के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'नई शुरुआत'। सामंथा रुथ प्रभु की इस इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद नेटिजेंस उनसे रिलेशनशिप को लेकर सवाल कर रहे हैं।
राज निदिमोरु एक साउथ निर्देशक हैं। उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह एक बेटी के पिता हैं। अभी तक सामंथा और राज दो सीरीज में एक साथ काम कर चुके हैं। राज ने सामंथा को 'द फैमिली मैन' और 'सिटाडेल: हनी बनी' जैसी वेब सीरीज में डायरेक्ट किया है। वहीं, अब सामंथा जल्द ही राज की फिल्म 'शुभम' में नजर आएंगी। इतना ही नहीं बल्कि हाल ही में दोनों को पिकलबॉल टीम चेन्नई सुपर चैंप्स में साथ देखा गया था। इसी के बाद से दोनों के अफेयर की अफवाहें शुरू हुई थीं। सामंथा की नई फिल्म 'शुभम' 9 मई को रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf: दिनेश विजन का ट्रिपल धमाल, 'भूल चूक माफ' के साथ दिखेगी 'परम सुंदरी' के अलावा 'थामा' की झलक
सामंथा रुथ प्रभु की नागा चैतन्य से साल 2017 में शादी हुई थी, लेकिन शादी के 4 साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया। दोनों ने साल 2021 में तलाक ले लिया था। तलाक के बाद से ही सामंथा को आगे बढ़ने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। वहीं चैतन्य ने एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला संग शादी कर ली है। अब नागा से अलग होने के बाद सामंथा का नाम निर्देशक राज निदिमोरु के साथ जोड़ा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Aamir Khan: 'महाभारत' में किसकी भूमिका निभाना चाहते हैं आमिर खान, बोले- 'मैं उनसे प्रेरित हूं'..

कमेंट
कमेंट X