सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Vaishali Samant Interview: ‘मणिरत्नम के लिए तमिल में गाना ईश्वर का आशीर्वाद’, ‘आया रे तूफान’ के बाद नया धमाका

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 08 May 2025 10:56 AM IST
सार

Vaishali Samant: वैशाली ने बातचीत में कहा कि मुझे बिल्कुल भी पता नहीं था कि मैं मणि रत्नम सर की फिल्म के लिए गा रही हूं। मैं आमतौर पर डिटेल्स नहीं पूछती, मेरा प्रयास बस यही रहता है कि जो भी गाना मिले, उसमें अपनी पूरी जान डाल दूं।

विज्ञापन
Vaishali Samant Interview Thug Life Singer Talks About Mani Ratnam and A R Rahman
वैशाली सामंत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ए आर रहमान का नाम हिंदी सिनेमा के शौकीनों ने पहले पहल निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म ‘रोजा’ के गानों के साथ सुना। ये बात है साल 1992 की। इस फिल्म के तमिल गानों को हिंदी में अनुकूलित किया गीतकार महबूब ने। तब वह बांद्रा में सजावटी मछलियों की छोटी सी दुकान चलाते थे। मणि, महबूब और रहमान की ये तिकड़ी फिर लौट रही कमल हासन की नई फिल्म ‘ठग लाइफ’ में और इसी फिल्म से एक और तिकड़ी के 25 साल पूरे हो रहे हैं। ये तीसरी कलाकार हैं वैशाली सामंत जिन्होंने 25 साल पहले साल 2000 में मणि रत्नम की फिल्म ‘अलय पयुदे’ से इस संगत की शुरुआत की थी।


Sharad Kelkar: आतंकी हमले के बाद भी PAK एक्टर की फिल्म रिलीज करवाने की चाहत, शरद केलकर ने दिया करारा जवाब

Trending Videos
Vaishali Samant Interview Thug Life Singer Talks About Mani Ratnam and A R Rahman
वैशाली सामंत, ए आर रहमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गायक वैशाली सामंत के लिए यह पल किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है! 'आईका दाजीबा', 'कोंबड़ी पलाली' (जात्रा), ‘अय सखी' (रांझणा), 'छलका छलका रे' (साथिया), 'आया रे तूफान' (छावा), 'रंगा रंगा' (मैदान) और 'यारो यारोड़ी' (अलय पयुदे) जैसे विविध और दमदार गानों के लिए मशहूर वैशाली ने एक बार फिर ऊर्जा से भरपूर नया तमिल गाना 'जिंगुचा' का गाया है। यह गाना मणि रत्नम निर्देशित आगामी फिल्म ‘ठग लाइफ’ में है, जिसमें दिग्गज अभिनेता कमल हासन मुख्य भूमिका में हैं और इसके संगीतकार हैं ए. आर. रहमान। कमल हासन, सिलंबरसन टीआर और सान्या मल्होत्रा पर फिल्माया गया यह गाना कुछ दिन पहले ही रिलीज़ हुआ है और अपनी धुन और ऊर्जा से फैन्स का दिल जीत रहा है।
Amitabh Bachchan: ऑपरेशन सिंदूर पर भी ‘मूक’ अमिताभ, भड़के यूजर्स बोले- 'आज भी मिस फयर, अब लग रहा है रेखा...'

विज्ञापन
विज्ञापन
Vaishali Samant Interview Thug Life Singer Talks About Mani Ratnam and A R Rahman
वैशाली सामंत, ए आर रहमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘जिंगुचा’ वैशाली सामंत की 25 साल पुरानी यात्रा को एक खूबसूरत मोड़ देता है। वही मणि रत्नम, वही रहमान, बस इस बार एक खास ट्विस्ट के साथ इस गाने के बोल खुद कमल हासन ने लिखे हैं। वैशाली कहती हैं, “मुझे बिल्कुल भी पता नहीं था कि मैं मणि रत्नम सर की फिल्म के लिए गा रही हूं। मैं आमतौर पर डिटेल्स नहीं पूछती, मेरा प्रयास बस यही रहता है कि जो भी गाना मिले, उसमें अपनी पूरी जान डाल दूं। बाद में पता चला कि यह 'ठग लाइफ' के लिए है और मेरे लिए यह किसी आशीर्वाद से कम नहीं था!”

Vaishali Samant Interview Thug Life Singer Talks About Mani Ratnam and A R Rahman
वैशाली सामंत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हाल ही में वैशाली ने विकी कौशल अभिनीत फिल्म ‘छावा’ के लिए एक दमदार गाना ‘आया रे तूफान’ गाया था, और उसे भी रहमान ने ही संगीतबद्ध किया था। इस गाने ने यूट्यूब पर 58 मिलियन से ज़्यादा व्यूज बटोरे हैं। इस गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान रहमान ने वैशाली से कहा था, “तुम्हें तमिल में भी गाना चाहिए।” अब ‘जिंगुचा’ के साथ उनका तमिल म्यूज़िक इंडस्ट्री में एक नया सफर शुरू हुआ है। वैशाली कहती हैं, “रहमान सर ने जो मेरे लिए किया है, उसके लिए कितनी भी बार धन्यवाद कहूं, कम है। 'आया रे तूफान' और अब 'जिंगुचा', मैं खुद को बेहद सौभाग्यशाली मानती हूं कि इतने खास गानों और फिल्मों में मुझे जगह मिली।”

विज्ञापन
Vaishali Samant Interview Thug Life Singer Talks About Mani Ratnam and A R Rahman
वैशाली सामंत, ए आर रहमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वैशाली के लिए रहमान के साथ काम करना किसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने जैसा है। वह कहती हैं, "हर भाषा का अपना एक सांस्कृतिक आकर्षण होता है। 'जिंगुचा' के लिए तमिल उच्चारण में सही लहजा लाना एक प्यारी सी चुनौती थी। गाने में 'जिंगुचा' शब्द कई बार आता है और रहमान सर ने इसे कई अलग-अलग तरीकों से रचने की एक शानदार प्रक्रिया अपनाई। मैं इस ऊर्जा से भरपूर गाने का हिस्सा बनकर बेहद रोमांचित हूं!" वह यह भी बताती हैं कि जब गाना फाइनल रूप में रिलीज होता है, तब समझ आता है कि रहमान सर ने किसी लाइन को उस खास तरीके से क्यों गवाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed