सब्सक्राइब करें

मंगलवार को कितनी हुई 'मां इंटी बंगारम' की कमाई? पांच दिनों में इतना हुआ सामंथा की फिल्म का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Tue, 23 Jun 2026 09:57 PM IST
सार

Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 5: हाल ही में सिनेमाघरों में सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'मां इंटी बंगारम' रिलीज हुई है। आज इस फिल्म की रिलीज को पूरे पांच दिन हो गए हैं। जानें कलेक्शन?

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu Starrer Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 5 First Tuesday earning
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
फिल्म 'मां इंटी बंगारम' 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु ने मुख्य भूमिका निभाई है। जानें आज पहले मंगलवार को 5वें दिन इस साउथ फिल्म ने कितने का कलेक्शन किया है?

 
Samantha Ruth Prabhu Starrer Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 5 First Tuesday earning
फिल्म 'मां इंटी बंगारम' में सामंथा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

'मां इंटी बंगारम' का अब तक का कलेक्शन

  • 'मां इंटी बंगारम' ने पहले दिन 5.35 करोड़ रुपये के कलेक्शन से शुरुआत की
  • दूसरे दिन पहले शनिवार को फिल्म ने 7.65 करोड़ रुपये की कमाई की, जो पहले दिन के मुकाबले ज्यादा है
  • तीसरे दिन रविवार को फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हुई
  • इस फिल्म ने तीसरे दिन 10.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
  • चौथे दिन सामंथा की फिल्म ने सोमवार को 4.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
  • वहीं आज 5वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है
Samantha Ruth Prabhu Starrer Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 5 First Tuesday earning
मां इंटी बंगारम ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

'मां इंटी बंगारम' की 5वें दिन की कमाई
सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन ड्रामा फिल्म 'मां इंटी बंगारम' ने आज 23 जून को मंगलवार के दिन 2.63 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो लगातार बढ़ेगी। इस फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 29.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu Starrer Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 5 First Tuesday earning
‘मां इंटी बंगारम’ - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या है 'मां इंटी बंगारम' की कहानी
'मां इंटी बंगारम' एक ऐसी महिला की कहानी है, जो एक पारंपरिक घर में नई बहू बनकर आती है। वह शांत, आज्ञाकारी और सबकी नजर में रहने वाली महिला है। लेकिन परिवार को यह नहीं पता कि वह क्या छिपा रही है। जब उसका दबा हुआ अतीत उसके सामने आता है, तब कहानी में बदलाव आता है।

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu Starrer Maa Inti Bangaaram Box Office Collection Day 5 First Tuesday earning
'मां इंटी बंगारम- कॉकटेल 2 - फोटो : X

'मां इंटी बंगारम' का मुकाबला
‘मां इंटी बंगारम’ का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’, ‘पेद्दी’, ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘हॉन्टेड 3डी’ जैसी फिल्मों से है। ‘कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मे मुख्य भूमिका निभाई है। ‘पेद्दी’ में राम चरण और जान्हवी कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। 

यह भी पढ़ें: Shahid Kapoor: 'फर्जी 2' को लेकर शाहिद कपूर ने साझा किया अहम अपडेट, बताया कब रिलीज होगी सीरीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed