{"_id":"674bf4bd733aaf22660234a5","slug":"show-of-pushpa-2-in-telangana-at-1-am-and-4-am-know-the-ticket-price-in-delhi-mumbai-chandigarh-hyderabad-2024-12-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pushpa 2: तेलंगाना में रात 1 बजे और सुबह 4 बजे भी होगा 'पुष्पा 2' का शो, जानिए कितनी रखी गई है टिकट की कीमत","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Pushpa 2: तेलंगाना में रात 1 बजे और सुबह 4 बजे भी होगा 'पुष्पा 2' का शो, जानिए कितनी रखी गई है टिकट की कीमत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:01 AM IST
सार
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' की कीमत में बढ़ोत्तरी देखी गई है। इस फिल्म के लिए तेलंगाना में टिकट के दाम बढ़ाने के साथ ही शो भी बढ़ाए गए हैं। तेलंगाना में रात 1 बजे और सुबह 4 बजे के शो भी रखे गए हैं।
'पुष्पा: द राइज' की सीक्वल फिल्म 'पुष्पा द राइज' दिसंबर में थिएटर में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने एडवांस बुकिंग को लेकर कुछ बातें कही हैं। फिल्म मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और चंडीगढ़ में की एडवांस बुकिंग को लेकर खुलासा हुआ है। हैदराबाद में फिल्म की एडवांस बुकिंग खोल दी गई है। साथ ही तेलंगाना में फिल्म को लेकर कुछ खास छूट दी गई है।
Trending Videos
2 of 5
फिल्म 'पुष्पा 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
तेलंगाना में 4 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म रिलीज की बात करें तो यह फिल्म 5 दिसंबर को पूरे देश में रिलीज होने वाली है। तेलंगाना सरकार ने फिल्म की मूल रिलीज की तारीख 4 दिसंबर को रात 9.30 बजे से दी है। इस दिन विशेष स्क्रीन पर फिल्म 'पुष्पा 2' या 'पुष्पा: द राइज' रिलीज की जाएगी। इस स्क्रीन के लिए टिकट की कीमत 800 रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
पुष्पा 2
- फोटो : यूट्यूब
रात 1 और सुबह 4 बजे भी होगा शो
तेलंगाना सरकार ने पांच शो के अलावा रात 1 बजे और सुबह 4 बजे कर दिए हैं। शो की एडवांस बुकिंग और प्रशंसकों का उत्साह देखकर ये फैसला लिया गया है।
4 of 5
पुष्पा 2
- फोटो : सोशल मीडिया
तेलंगाना में बढ़ गई टिकट की कीमत
इसके अलावा सिंगल स्क्रीन थिएटर को 8 दिसंबर पर टिकट में 150 रुपये कीमत बढ़ाने की छूट दी गई है। 9-16 दिसंबर तक टिकट की कीमत 105 रुपये और 17-23 दिसंबर तक 20 रुपये बढ़ाई जा सकती है। 23 दिसंबर के बाद टिकट मानक दरों पर उपलब्ध होंगे। इसी तरह मल्टीप्लेक्स 5-8 दिसंबर तक अपने टिकट की कीमत 200 रुपये बढ़ा सकते हैं। 9-16 दिसंबर तक वे 150 रुपये और 17-23 दिसंबर तक पूरे तेलंगाना में टिकट की कीमत 50 रुपये बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पुष्पा 2
- फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई और दिल्ली में टिकट के दाम
चेन्नई और कोच्चि में भी अभी एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुई है। दिल्ली में टिकट 1800 रुपये तक बिक रहे हैं, जबकि मुंबई और बेंगलुरु में सबसे महंगे टिकट क्रमश: 1600 और 1000 रुपये में बिक रहे हैं। प्रशंसक फिल्म देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।