फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Celebs: शराब के शौकीन हैं साउथ सितारे, किसी ने कुबूल की सच्चाई तो कोई नशे में फिल्म सेट पर पहुंचा

Wed, 09 Aug 2023 09:24 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 09 Aug 2023 09:24 PM IST
विज्ञापन
South Celebrities who are alcoholic rajinikanth vijay sethupati Vishal Simbu
साउथ सेलेब्स - फोटो : social media

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध और ग्लैमर के पीछे बहुत कुछ छिपा है, जिसकी हम में से लगभग हर किसी ने अपने जीवन में कभी न कभी चाहत की होती है। लेकिन, इंडस्ट्री की एक कड़वी सच्चाई यह भी है कि इसमें काम करने वाले बहुत से नामी-गिरामी सेलेब्स नशे के आदी होते हैं। इसमें शराब से लेकर ड्रग्स तक का नशा शामिल होता है। ऐसे बॉलीवुड सितारों के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा, लेकिन दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी ऐसे बहुत से सितारे हैं जो शराब के आदी रहे हैं। इनमें सुपरस्टार रजनीकांत से लेकर विजय सेतुपति तक का नाम शामिल है। 

South Celebrities who are alcoholic rajinikanth vijay sethupati Vishal Simbu
रजनीकांत - फोटो : social media
रजनीकांत
साउथ फिल्मों के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले रजनीकांत को अपने करियर से अभी भी मलाल है। हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'जेलर' के लॉन्च इवेंट पर रजनीकांत ने अपने करियर में सुपरस्टार कि वैसी छवि न पाने का जैसी वह चाहते थे उसका दुख प्रकट किया। अभिनेता ने इसके पीछे के कारण का भी खुलासा किया और बताया कि उन्हें बुरी तरह से शराब पीने की आदत थी, जिसकी वजह से उनके करियर पर असर पड़ा। अभिनेता के मुताबिक शराब की लत के कारण वह सुपरस्टार होकर भी वह सब हासिल नहीं कर पाए जो वह करना चाहते थे। 
South Celebrities who are alcoholic rajinikanth vijay sethupati Vishal Simbu
विशाल कृष्ण रेड्डी - फोटो : social media
विशाल

तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता विशाल किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। अभिनेता का नाम साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सफल अभिनेताओं में गिना जाता है। यूं तो विशाल अपनी फिल्मों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन क्या आप यकीन कर पाएंगे कि अभिनेता शराब के कारण भी चर्चा में रह चुके हैं? अगर नहीं तो यकीन करना इतना मुश्किल नहीं होगा अगर आप उन रिपोर्ट्स पर गौर फरमाएं, जिनमें उनके शराब की लत के बारे में बताया गया है। दरअसल, बहुत सी मीडिया रिपोर्ट यह दावा करती हैं कि विशाल जमकर शराब का सेवन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
South Celebrities who are alcoholic rajinikanth vijay sethupati Vishal Simbu
सिंबू - फोटो : social media
सिंबू

तमिल फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखाने वाले अभिनेता सिंबू का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। हालांकि, उन्होंने रजनीकांत की तरह सामने आकर कभी भी यह बात नहीं कुबूली, लेकिन बहुत सी रिपोर्ट्स ऐसा दावा करती हैं कि वह बुरी तरह शराब के आदी रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंबू तकरीबन हर रोज शराब पीते हैं।

विज्ञापन
South Celebrities who are alcoholic rajinikanth vijay sethupati Vishal Simbu
विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया
विजय सेतुपति

साउथ फिल्मों में दमदार विलेन बनकर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले विजय सेतुपति न केवल पर्दे पर नशीली चीजों का सेवन करते देखे जाते हैं, बल्कि असल जिंदगी में भी शराब पीने के आदी हैं। जी हां, विजय सेतुपति बहुत ज्यादा मात्रा में शराब पीते हैं और तो और खबरें तो इस तरह की भी आ चुकी हैं कि वह अपनी फिल्मों के सेट पर भी शराब पीकर पहुंच जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed