रीमेक फिल्मों का चलन काफी पुराना है। बॉलीवुड हो या साउथ फिल्म इंडस्ट्री, समय समय पर इनसे जुड़े कलाकार रीमेक फिल्मों का निर्माण करते चले आए हैं। आज हम आपको दक्षिण भारत के उन सुपरस्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सबसे ज्यादा रीमेक फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। आइए देखते हैं लिस्ट
South Superstars: इन साउथ सुपरस्टार्स ने सबसे ज्यादा रीमेक फिल्मों में किया काम, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में पहले नंबर पर तमिल सुपरस्टार कमल हासन हैं। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। रीमेक फिल्मों के मामले में भी वह नंबर वन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने 60 से अधिक रीमेक फिल्मों में काम किया है।
Kanpur Ka Hero: बिरहाना रोड पर खूब बेची दवाइयां, लेकिन मेरे मर्ज का इलाज मुझे मुंबई में ही मिला
रजनीकांत को देश के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में शुमार किया जाता है। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। वह 260 से अधिक फिल्मों में नजर आ चुके हैं। कमल हासन की तरह वह भी अगल-अलग भाषाओं में बनी 60 फिल्मों के रीमेक में दिख चुके हैं। फिलहाल अभिनेता जेलर फिल्म की शूटिंग जोर शोर से कर रहे हैं।
Bholaa Trailer: रिलीज हुआ 'भोला' का धांसू ट्रेलर, अजय संग एकबार फिर दिलों की धड़कनें बढ़ाने आईं तब्बू
चिंरजीवी को दक्षिण भारत में मेगास्टार कह कर पुकारा जाता है। अपने करियर में चिरंजीवी ने दर्जनों सुपरहिट फिल्में दी हैं। साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने अब तक 150 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इनमें से 38 फिल्में रीमेक हैंँ।
Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन ने आलिया के आरोपों पर उठाए सवाल, बोले- 45 दिनों से बच्चे स्कूल क्यों नहीं गए?
वेंकटेश ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 80 के दशक में की थी। साल 1986 में उनकी फिल्म कलियुग पंडावलु आई थी। एक्टर अब तक तेलुगू और कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। लंबे समय बाद वह किसी का भाई किसी का जान के जरिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वह 32 फिल्मों के रीमेक में नजर आ चुके हैं।
Janhvi Kapoor: जन्मदिन पर जान्हवी कपूर ने साझा किया एनटीआर 30 का फर्स्ट लुक, NTR संग काम करने पर जाहिर की खुशी