फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Stars: आलीशान घरों के मालिक हैं साउथ इंडस्ट्री के ये बड़े कलाकार, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

Wed, 12 Apr 2023 06:38 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Wed, 12 Apr 2023 06:38 PM IST
विज्ञापन
South Movie Stars Have Most Expensive Houses Allu Arjun Prabhas Samantha Ruth Ram Charan Yash
साउथ स्टार - फोटो : Amar ujala

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों के दुनिया भर में लाखों की संख्या में फैंस हैं। इन कलाकारों ने अपने अभिनय,काम और बेहतरीन फिल्मों से दुनिया भर में अच्छी पहचान हासिल की है। साउथ के कलाकार न ही सिर्फ फैन फोलोइंग में आगे हैं, बल्कि कमाई के मामले में भी यह कलाकर काफी आगे हैं। साथ ही इन कलाकारों के घरों की बात की जाए तो इनके घर बॉलीवुड के सितारों से भी कई ज्यादा महंगे और आलीशान हैं। बॉलीवुड में लोग सलमान खान और शाहरुख खान के घरों को लेकर बात करते हैं, लेकिन आज हम साउथ के इन सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो आलीशान घरों के मालिक हैं। आइये जानते हैं, इनके बारे में

South Movie Stars Have Most Expensive Houses Allu Arjun Prabhas Samantha Ruth Ram Charan Yash
अल्लू अर्जुन - फोटो : social media

अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बहुत बड़े कलाकार हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। साथ ही वह कमाई के मामले में काफी आगे हैं। एक्टर के घर को लेकर बात करें, तो उनका घर हैदराबाद जुबली हिल्स में है। यहां पर एक्टर का आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत 100 रुपये तक बताई जाती है। आपको बता दें कि एक्टर जल्द ही फिल्म पुष्पा 2 में नजर आने वाले हैं, जिसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 

South Movie Stars Have Most Expensive Houses Allu Arjun Prabhas Samantha Ruth Ram Charan Yash
राम चरण - फोटो : social media

राम चरण 
राम चरण टॉलीवुड का जाना माना नाम है। वह इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। बीते साल रिलीज हुई उनकी फिल्म आरआरआर ने वैश्विक स्तर पर खूब कमाई की है। साथ ही दुनिया भर में खूब नाम किया है, इसके अलावा साल 2023 में नाटू नाटू गाने ने अपने नाम ऑस्कर अवॉर्ड भी किया है। एक्टर की फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े थे। आपको बता दें कि राम चरण कमाई के मामले में काफी ज्यादा आगे हैं और वह 38 करोड़ के घर के मालिक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
South Movie Stars Have Most Expensive Houses Allu Arjun Prabhas Samantha Ruth Ram Charan Yash
यश - फोटो : social media

यश
कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश अपनी बेहतरीन फिल्म केजीएफ के लिए जाने जाते हैं। केजीएफ के दोनों ही पार्ट दर्शकों को काफी पसंद आए थे। यहां तक कि विदेशों में भी फिल्म को काफी पसंद किया गया था। आपको बता दें कि एक्टर का आलीशान घर बेंगलुरु में है, जिसकी कीमत रिपोर्ट्स के अनुसार 50 करोड़ तक है। 

Salman Khan: फैंस की डिमांड पर इवेंट के दौरान शर्टलेस हुए सलमान खान, यूजर्स बोले- सिक्स पैक किधर हैं?

विज्ञापन
South Movie Stars Have Most Expensive Houses Allu Arjun Prabhas Samantha Ruth Ram Charan Yash
प्रभास - फोटो : social media

प्रभास
प्रभास अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में भी डेब्यू कर लिया है। एक्टर के घर की बात करें तो वह एक आलीशान बंगले के मालिक हैं। जानकारी के मुताबिक एक्टर के घर की कीमत 60 करोड़ तक है। 

एक-दूसरे की जानी दुश्मन हैं बॉलीवुड की ये हसीनाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed