फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Movies: दक्षिण भारत की इन फिल्मों ने हिंदी भाषा में पहले दिन किया जमकर कारोबार, सूची देखकर चौंक जाएंगे

Tue, 28 May 2024 12:54 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 28 May 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
South Movies Hindi Dub biggest openers KGf Chapter 2 Baahubali 2 Saaho 2.0 RRR deets inside
साउथ की फिल्में - फोटो : अमर उजाला

बीते कुछ वर्षों में दक्षिण भारत में बनी फिल्मों की लोकप्रियता काफी ज्यादा बढ़ी है। देश के हर कोने में साउथ की फिल्मों को बहुत पसंद किया जाने लगा है। यही वजह है कि बहुत से दक्षिण भारतीय सितारों की फिल्मों ने हिंदी भाषा में जमकर कमाई की है। आज हम आपको उन हिंदी डब फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने पहले दिन बंपर कमाई कर सभी को चौंका दिया था।


Bollywood: इंडस्ट्री की इन अभिनेत्रियों का नहीं है कोई सगा भाई, लिस्ट में दीपिका-कृति समेत इनका नाम शामिल

South Movies Hindi Dub biggest openers KGf Chapter 2 Baahubali 2 Saaho 2.0 RRR deets inside
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : एक्स
केजीएफ चैप्टर 2

इस लिस्ट में पहले पायदान पर कन्नड़ फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 है। इस एक्शन फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया था। होम्बले फिल्म्स की ओर से निर्मित इस फिल्म ने दक्षिण के साथ उत्तर भारत में भी जबर्दस्त प्रदर्शन किया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले दिन हिंदी भाषा में 53.95 करोड़ का कारोबार कर सबको हैरान कर दिया था। फिल्म में यश के साथ संजय दत्त और रवीना टंडन जैसे कलाकार नजर आए थे।

South Movies Hindi Dub biggest openers KGf Chapter 2 Baahubali 2 Saaho 2.0 RRR deets inside
बाहुबली 2 - फोटो : एक्स
बाहुबली 2

बाहुबली 2 प्रभास के करियर की सबसे सफल फिल्म है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म दक्षिण भारत के साथ हिंदी पट्टी में भी बंपर कमाई करने में सफल रही थी। फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 41 करोड़ का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
South Movies Hindi Dub biggest openers KGf Chapter 2 Baahubali 2 Saaho 2.0 RRR deets inside
साहो - फोटो : एक्स
साहो

बाहुबली 2 के ब्लॉकबस्टर होने का फायदा प्रभास की साहो को भरपूर मिला था। इस एक्शन फिल्म ने टिकट खिड़की पर शानदार शुरुआत की थी। हिंदी भाषा में फिल्म ने 24.40 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में श्रद्धा कपूर भी अहम भूमिका में नजर आई थीं।

विज्ञापन
South Movies Hindi Dub biggest openers KGf Chapter 2 Baahubali 2 Saaho 2.0 RRR deets inside
2.0 - फोटो : एक्स
2.0

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की लोकप्रियता पूरे भारत में देखने को मिलती है। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। शंकर के निर्देशन में बनी 2.0 रोबाट का सीक्वल थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार नकारात्मक भूमिका में नजर आए थे। फिल्म के हिंदी डब संस्करण ने 20.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed