सब्सक्राइब करें

South: पुष्पा 2 ने हिंदी थ्रिएट्रिकल राइट्स से कमाए करोड़ों, इस साल रिलीज हुई अन्य साउथ फिल्मों का जानें हाल?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 28 Nov 2024 01:01 AM IST
सार

'पुष्पा 2' को लेकर आए दिन कोई न कोई जानकारी सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने हिंदी थिएट्रिकल राइट्स बेचकर करोड़ों कमा लिए हैं। तो आइए इस साल रिलीज हुई अन्य साउथ फिल्मों के हिंदी थ्रिएट्रिकल राइट्स की कीमत पर भी गौर फरमा लेते हैं-
 

विज्ञापन
South Movies Hindi Theatrical Rights Sold in Crores Pushpa 2 Game Changer Dewara Indian 2 Kalki 2898 AD
साउथ फिल्मों के हिंदी थ्रिएट्रिकल राइट्स - फोटो : अमर उजाला

साल 2024 अपने अंतिम पड़ाव है। यह साल कुछ फिल्मों के लिए बेहद लकी साबित हुआ है। तो वहीं, कुछ बड़े बजट की फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ते देखा गया है। रजनीकांत और अमिताभ की फिल्म 'वेट्टैयन' बुरी तरह पस्त रही। ऐसा ही कुछ हाल सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' का भी नजर आ रहा है। हालांकि, साउथ इंडस्ट्री की उम्मीदें अभी भी बरकार हैं। साल के आखिरी महीने में अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो, 'पुष्पा 2' ने दुनिया भर में प्री रिलीज बिजनेस से तकरीबन 1000 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, नॉर्थ में भी रिलीज से पहले ही इसकी चांदी देखी गई है। साउथ की कुछ अन्य फिल्में भी रही हैं, जिन्होंने नॉर्थ में प्री रिलीज बिजनेस में ही करोड़ों रुपये की कमाई कर ली। आइए इन मूवीज की सूची पर गौर फरमा लेते हैं-

Trending Videos
South Movies Hindi Theatrical Rights Sold in Crores Pushpa 2 Game Changer Dewara Indian 2 Kalki 2898 AD
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'पुष्पा: द राइज'

अल्लू अर्जुन पुष्पा राज बनकर सिनेमाघरों में वापसी के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म 'पुष्पा: द राइज' का सीक्वल 'पुष्पा 2: द रूल' 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस पैन इंडिया मूवी में रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी मुख्य भूमिका में हैं। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर जारी हो गया है, जिसे यूट्यूब पर तगड़े व्यूज मिले हैं। 'पुष्पा 2' का ट्रेलर शुरुआती 24 घंटे में यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले ट्रेलर में तीसरे नंबर पर है। इसे 24 घंटे में 10.2 करोड़ व्यूज मिले। तकरीबन 500 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही ओटीटी और हिंदी थ्रिएट्रिकल राइट्स बेचकर 200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो, यह डील अनिल थडानी के एए फिल्म्स ने क्रैक की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
South Movies Hindi Theatrical Rights Sold in Crores Pushpa 2 Game Changer Dewara Indian 2 Kalki 2898 AD
कल्कि 2898 एडी-प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas

'कल्कि 2898 एडी' 

फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' हाल ही में रिलीज हुई थी। नाग अश्निन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने बंपर कमाई की। वहीं, इसने रिलीज से पहले भी नॉर्थ में सफलता का परचम लहरा दिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो, 'कल्कि 2898 एडी' के हिंदी थिएट्रिकल राइट्स 100 करोड़ में बिके थे।

South Movies Hindi Theatrical Rights Sold in Crores Pushpa 2 Game Changer Dewara Indian 2 Kalki 2898 AD
फिल्म 'गेम चेंजर' - फोटो : सोशल मीडिया

'गेम चेंजर'

साउथ सुपरस्टार राम चरण की आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म का निर्माण दिल राजू ने श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले किया है। शंकर द्वारा निर्देशित 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'आरआरआर' की बड़ी सफलता के बाद दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। 'गेम चेंजर' का बजट 450 करोड़ के आस-पास है। जानकारी के अनुसार, इसके हिंदी थिएट्रिकल राइट्स 75 करोड़ रुपये में बिके हैं।

विज्ञापन
South Movies Hindi Theatrical Rights Sold in Crores Pushpa 2 Game Changer Dewara Indian 2 Kalki 2898 AD
'देवरा पार्ट वन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'देवरा पार्ट 1'

इस साल की सबसे चर्चित फिल्म 'देवरा पार्ट 1' सिनेमाघरों में कमाल दिखाने में असफल रही। फिल्म में पहली बार जूनियर एनटीआर के साथ जान्हवी की रोमांटिक जोड़ी देखने को मिली। मूवी मे सैफ अली खान ने विलेन का किरदार निभाया। तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म का बजट तकरीबन 300 करोड़ रुपये था। बात करें इसके हिंदी थिएट्रिकल राइट्स की तो, कोरताला शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के राइट्स 45 करोड़ में बिके थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed