दक्षिण भारत के कई बड़े सितारे अपने अभिनय के दम पर सफलता के शिखर पर पहुंचे हैं। इनमें से कुछ अभिनेताओं की पत्नियां भी कम सुर्खियों में रहने के बावजूद काफी ज्यादा सफल हैं। चाहे प्रोडक्शन हाउस चलाने की बात हो या फिर फैमिली बिजनेस संभालने की, इन महिलाओं ने अलग-अलग राहें चुनकर सफलता के नए आयाम गढ़े हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे साउथ सुपरस्टार्स की पत्नियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सफल बिजनेस वूमन भी हैं।
South Stars Wives: इन दक्षिण भारतीय सितारों की पत्नी हैं बहुत अमीर, संभालती हैं करोड़ों का व्यवसाय!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमला अक्किनेनी तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन की पत्नी हैं। वह अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक सफल बिजनेस वूमन भी हैं। अभिनेत्री अपने परिवार की ओर संचालित एक फिल्म एंड मीडिया इंस्टीट्यूट की निदेशक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक पशु कल्याण सोसाइटी की सह-संस्थापक भी हैं।
जूनियर एनटीआर साउथ के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। लक्ष्मी प्रणति उनकी पत्नी हैं। पति की तरह वह भी सफल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लक्ष्मी रियल एस्टेट समेत परिवार के अन्य व्यवसाय संभालती हैं।
अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग केवल दक्षिण में ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में है। अभिनेता की पत्नी स्नेहा रेड्डी भले ही ज्यादा सुर्खियों में न रहती हों, लेकिन वह भी अपने पति की तरह काफी सफल हैं। साल 2016 में उन्होंने खुद का बिजनेस शुरू किया था। इस बात की जानकारी अल्लू अर्जुन ने खुद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी थी।
90 के दशक में नम्रता शिरोडकर कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म वास्तव में उनकी अदाकारी को लोगों ने खूब पसंद किया था। नम्रता साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की पत्नी हैं। अभिनेत्री होने के साथ ही वह एक सफल बिजनेस वूमन भी हैं। वह एक प्रोडक्शन हाउस की सह-मालकिन हैं। साथ ही, उनके अन्य भी कई व्यवसाय हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हैदराबाद के पौश इलाके में उनका एक कैफे भी है।