{"_id":"67384ba52774db49d2020d70","slug":"south-superstar-rajinikanth-likely-to-write-his-autobiography-after-coolie-jailer-2-shoot-2024-11-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajinikanth Autobiography: क्या रजनीकांत लिखने वाले हैं अपनी आत्मकथा?, सोशल मीडिया पर उड़ रही है अफवाह","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Rajinikanth Autobiography: क्या रजनीकांत लिखने वाले हैं अपनी आत्मकथा?, सोशल मीडिया पर उड़ रही है अफवाह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:08 PM IST
सार
रजनीकांत दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार हैं, आज भी उनका जलवा बरकरार है। उनकी फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में सुनने में आया है कि अब यह कलाकार अपनी आत्मकथा भी लिखने वाला है।
विज्ञापन
1 of 5
रजनीकांत
- फोटो : इंस्टाग्राम-@rajinikanth
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रजनीकांत यह नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। दक्षिण भारतीय फिल्मों में एक कलाकार के तौर पर वह उस ऊंचाई पर पहुंच चुके हैं कि उनकी बराबरी करना भी किसी दूसरे कलाकार के लिए मुमकिन नहीं है। वह दक्षिण भारत में थलाइवा के नाम से भी जाने जाते हैं, इसका अर्थ लीडर होता है। रजनीकांत जितने शानदार कलाकार हैं, उतने ही बेहतरीन इंसान भी हैं। उनकी सादगी और सरल स्वभाव लोगों का मन जीत लेता है, इसलिए लोग उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। अब लगता है कि दर्शकों की, फैंस की, यह ख्वाहिश जल्द पूरी हो जाएगी। सुनने में आया है कि रजनीकांत जल्द ही अपनी आत्मकथा लिखेंगे।
2 of 5
रजनीकांत
- फोटो : सोशल मीडिया
कुली-जेलर 2 के बाद लिख सकते हैं आत्मकथा
अगर सोशल मीडिया पर उड़ रही एक अफवाह पर यकीन करें, तो रजनीकांत जल्द ही अपनी आत्मकथा लिख सकते हैं। वैसे इस बात की पुष्टि रजनीकांत की तरफ से या उनकी टीम की तरफ से नहीं की गई है। बस सोशल मीडिया पर यह अफवाह बहुत उड़ रही है कि रजनीकांत फिल्म 'कुली' और 'जेलर 2' की शूटिंग के बाद अपनी आत्मकथा लिख सकते हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि रजनीकांत अपने जीवन संघर्ष और करियर के बारे में चर्चा एक पॉडकास्ट के जरिए भी कर सकते हैं। इसके जरिए वह दर्शकों को अपनी आत्मकथा सुनाएंगे।
3 of 5
फिल्म 'रोबोट', 'शिवाजी -द बॉस'
- फोटो : सोशल मीडिया
संघर्ष भरा रहा कलाकार बनने का सफर
रजनीकांत का कलाकार बनने का सफर आसान नहीं रहा। वह पहले एक बस कंडक्टर थे, बाद में वह फिल्मों में आए, उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों के अलावा हिंदी फिल्मों में भी अभिनय किया। हिंदी फिल्मों में उन्हें हीरो के रोल कम ही मिले, बल्कि मुख्य भूमिका निभाने वाले कलाकार के भाई का किरदार उन्होंने निभाया या फिर वह सह कलाकार की भूमिका में ही ज्यादा दिखे। वहीं दक्षिण भारतीय फिल्मों में उन्होंने अपने अलग अंदाज से दर्शकों को अपना कायल बना लिया। आज भी दर्शक उनके खास अंदाज के दीवाने हैं। आज तो वह पूरे देश में मशहूर हैं। फिल्म 'रोबोट', 'शिवाजी -द बॉस' जैसी उनकी कई और फिल्मों को देश के कोने-कोने में देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रजनीकांत के जापानी फैंस
- फोटो : इंस्टाग्राम-@rajnikanth_._, सोशल मीडिया
जापान के लोग हैं उनके बहुत बड़े फैन
रजनीकांत जापान में भी बहुत प्रसिद्ध हैं। जापानी लोग उनकी फिल्मों के, उनके खास अंदाज के दीवाने हैं। यह दीवानी ऐसी है कि वहां रजनीकांत के नाम पर फैन क्लब बने हुए हैं। जापान से कई लोग रजनीकांत से मिलने उनके फिल्म सेट पर और घर तक आते हैं। रजनीकांत भी अपने जापानी फैंस को निराश नहीं करते और उनसे बड़ी ही विनम्रता से मिलते हैं, उनका पूरा सम्मान करते हैं। अगर रजनीकांत अपनी आत्मकथा लिखते हैं तो यह भारतीय दर्शकों के साथ-साथ जापानी दर्शकों के लिए भी एक बहुत प्यारा तोहफा अपने पसंदीदा कलाकार की तरफ से होगा।
विज्ञापन
5 of 5
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' का एक सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
जेलर 2 करेगी कमाल
इन दिनों रजनीकांत अपनी आने वाली फिल्मों 'कुली' और 'जेलर 2' में व्यस्त हैं। फिल्म 'जेलर' को तो काफी पसंद किया गया था। अब देखना होगा कि क्या 'जेलर 2' भी बॉक्स ऑफिस पर उतना ही कमाल कर पाती है या नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।