फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Stars: साउथ के इन सितारों ने फिल्म फ्लॉप होने के बाद वापस की अपनी फीस, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम

Mon, 14 Aug 2023 03:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 14 Aug 2023 03:58 PM IST
विज्ञापन
South Superstars Prabhas Vijay Devarakonda Chiranjeevi rajinikanth Return Fees after Film Flopped
साउथ सितारे - फोटो : अमर उजाला

किसी भी फिल्म को सुपरहिट बनाने में सितारों की अहम भूमिका होती है। कई दफा कमजोर कहानी के बावजूद फिल्म जबर्दस्त कलेक्शन करती है, इसके पीछे का कारण फिल्म की स्टार कास्ट होती है। हालांकि, कई बार मेकर्स का यह दांव काम नहीं आता और उनकी फिल्में असफल हो जाती हैं। ऐसे में कई बार यह देखा गया है कि फ्लॉप की जिम्मेदारी लेते हुए सितारे मेकर्स को अपनी फीस का कुछ हिस्सा भी लौटा देते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने फिल्में असफल होने के बाद अपनी फीस को लौटा दी।


Chaleya Song: 'जवान' के दूसरे गाने 'चलेया' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, शाहरुख-नयनतारा का रोमांस बढ़ाएगा तापमान

South Superstars Prabhas Vijay Devarakonda Chiranjeevi rajinikanth Return Fees after Film Flopped
'साहो' में प्रभास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रभास

प्रभास को पैन इडिया स्टार के नाम से भी जाना जाता है। बाहुबली 2 के बाद से ही उनकी फैन फॉलोइंग में गजब का इजाफा देखने को मिला है। प्रभास साल 2020 में फिल्म राधेश्याम में नजर आए थे। फिल्म का बजट काफी बड़ा था। उम्मीद थी कि यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करेगी। हालांकि, टिकट खिड़की पर या बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकी, जिसके बाद फिल्म के फ्लॉप होने पर प्रभास ने मेकर्स को कथित रूप से 50 करोड़ लौटा दिए थे।

South Superstars Prabhas Vijay Devarakonda Chiranjeevi rajinikanth Return Fees after Film Flopped
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
विजय देवरकोंडा

विजय देवरकोंडा की फैन फॉलोइंग साउथ में ही नहीं बल्कि हिंदी पट्टी में भी काफी अधिक है। फिल्म अर्जुन रेड्डी के बाद से उन्हें देशभर में खास पहचान मिली। पिछले साल विजय फिल्म लाइगर में नजर आए थे। यह उनकी पहली हिंदी फिल्म थी जिसे पुरी जगन्नाध ने निर्देशित किया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म  फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद विजय ने कथित रूप से 6 करोड रुपए निर्माता को वापस किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
South Superstars Prabhas Vijay Devarakonda Chiranjeevi rajinikanth Return Fees after Film Flopped
चिरंजीवी - फोटो : social media
चिरंजीवी

निर्माताओं को फीस लौटाने वाली लिस्ट में चिरंजीवी का नाम भी शामिल है। चिरंजीवी को उनके फैंस मेगास्टार कहकर भी बुलाते हैं। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं। सुपरस्टार को अपनी फिल्म आचार्य से काफी ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन यहां फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी जिसके बाद अभिनेता ने कथित रूप से डिस्ट्रीब्यूटर को को 20 करोड रुपए का भुगतान किया था।

विज्ञापन
South Superstars Prabhas Vijay Devarakonda Chiranjeevi rajinikanth Return Fees after Film Flopped
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
रजनीकांत

तमिल सिनेमा में रजनीकांत का नाम सबसे बड़े सितारों में शुमार होता है। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। हालांकि, उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप भी साबित हुई है। फिल्म लिंगा में रजनीकांत ने अहम भूमिका निभाई थी। यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर चल नहीं सकी थी, जिसके बाद उन्होंने मेकर्स को कथित रूप से करीब 10 करोड़ लौटाए थे।
Virendra Babu: मशहूर कन्नड़ निर्माता वीरेंद्र बाबू गिरफ्तार, बलात्कार और जबरन वसूली का लगा आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed