फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Celebs: नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आए इन सितारों ने किया इंडस्ट्री पर राज, कोई बना थलाइवा तो कोई मेगास्टार

Sun, 23 Apr 2023 05:58 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 23 Apr 2023 05:58 PM IST
विज्ञापन
south superstars who are from non film background rajinikanth Chiranjeevi Ravi Teja Nani Ajith Kumar
साउथ सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला

मनोरंजन की चकाचौंध दुनिया में कदम रखना और अपनी पहचान बनाना आसान बात नहीं है। इंडस्ट्री में कई सेलेब्स को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत और मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और यह मेहनत उन सेलेब्स के लिए और बढ़ जाती है, जब उनके पीछे कोई गॉडफादर न हो या वह किसी फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं आते हों। ऐसे में कई लोग आंखों में स्टार बनने का सपना लिए इंडस्ट्री में कदम रखते हैं और मेहनत के दम पर अपनी जगह बनाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही साउथ सुपरस्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अकेले ही अपने लिए रास्ता बनाया और इंडस्ट्री पर राज करते हैं।

south superstars who are from non film background rajinikanth Chiranjeevi Ravi Teja Nani Ajith Kumar
चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया

चिरंजीवी

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी का। चिरंजीवी सेल्फ मेड स्टार हैं, जो आज करोड़ों लोगों की प्रेरणा बन चुके हैं। चिरंजीवी ने साल 1978 में आई फिल्म 'पुनाधिराल्लू' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। फिर, उन्होंने निर्देशक बापू की फिल्म 'मना पूरी पंडावुलु' में काम किया, जिसने उन्हें इंडस्ट्री में पहचान दिलाई। चिरंजीवी ने साउथ से लेकर बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है, जिस कारण उन्हें मेगास्टार कहा जाता है।

Aditi-Siddharth: अदिति ने मजेदार वीडियो साझा कर कथित बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ को विश किया बर्थडे, कही यह खास बात

south superstars who are from non film background rajinikanth Chiranjeevi Ravi Teja Nani Ajith Kumar
रजनीकांत - फोटो : social media

रजनीकांत

इस लिस्ट में अगला नाम आता है थलाइवा रजनीकांत का। रजनीकांत साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाते हैं, जिन्होंने खुद ही अपना यह मुकाम मेहनत के बदौलत हासिल किया। नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आने वाले रजनीकांत ने इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले कुली और बढ़ई समेत कई छोटे-मोटे काम किए। वह ऑटो भी चलाते थे और बस कंडक्टर भी थे, जब वह फिल्मी दुनिया में आए तो एक के बाद एक हिट फिल्मों के जरिए सफलता की सीढ़ी चढ़ते गए। सुपरस्टार को पद्मभूषण और पद्म विभूषण से भी नवाजा गया है।

Abdu Rozik: एआर रहमान के साथ देश के नौ शहरों का दौरा करेंगे अब्दु, खुशी जाहिर कर बोले- मैं बेहद भाग्यशाली

विज्ञापन
विज्ञापन
south superstars who are from non film background rajinikanth Chiranjeevi Ravi Teja Nani Ajith Kumar
रवि तेजा - फोटो : social media

रवि तेजा

साउथ सुपरस्टार रवि तेजा ने भी बिना फिल्मी बैकग्राउंड के इंडस्ट्री में अपनी खास छाप छोड़ी है। इंडस्ट्री में उन्होंने कई फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता। खासकर उन्हें एक्शन अवतार में फैंस ज्यादा पसंद करते हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि वह अपनी प्रतिभा और अभिनय के हुनर के दम पर इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

Salman Khan: बचपन में अपनी इस हरकत पर खूब मार खाते थे सलमान खान, अभिनेता ने सुनाया मजेदार किस्सा

विज्ञापन
south superstars who are from non film background rajinikanth Chiranjeevi Ravi Teja Nani Ajith Kumar
अजीत कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अजीत कुमार

साउथ सुपरस्टार अजीत कुमार भी इस लिस्ट में शामिल हैं। फिल्मी दुनिया में पहचान बनाने से पहले उन्होंने एक मैकेनिक के तौर पर भी काम किया। इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद उन्होंने अपनी मेहनत से सफलता हासिल की। आज उनकी फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसका क्रेज फैंस के बीच देखने को मिलता है। खास बात यह है कि सफलता की ऊंचाई पर बैठे अजीत आज भी जमीन से जुड़े हुए हैं और अपने फैंस को काफी प्यार देते हैं।

KKBKKJ: 'किसी का भाई किसी की जान' का गाना 'ओ बल्ले बल्ले' रिलीज, पंजाबी स्टाइल में डांस करते दिखे सलमान खान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed