फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SS Rajamouli: 'आरआरआर' को मिली बड़ी सफलता, एसएस राजामौली ने अपने नाम किया सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार

Sat, 03 Dec 2022 02:59 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 03 Dec 2022 02:59 PM IST
विज्ञापन
ss rajamouli got best director award at new york film crities circle for ram charan and junior NTR starrer RRR
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया

एसएस राजामौली की कुछ महीनों पहले आई फिल्म 'आरआरआर' की सफलता बढ़ती ही जा रही हैं। अब फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल में 'आरआरआर' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता है। राजामौली की जीत ने कई लोगों को चौंका दिया, क्योंकि उनके प्रतिद्वंद्वियों में स्टीवन स्पीलबर्ग, डैरेन एरोनोफ्सकी  और सारा पोली भी शामिल थे।

ss rajamouli got best director award at new york film crities circle for ram charan and junior NTR starrer RRR
RRR - फोटो : सोशल मीडिया

इस दिन मिलेगा पुरस्कार
न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल अवार्ड्स अत्यधिक सम्मानित हैं, क्योंकि वे सम्मानित हॉलीवुड फिल्म समीक्षकों के एक पैनल द्वारा तय किए जाते हैं। न्यूयार्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल के सदस्यों ने 1935 में समूह की स्थापना के बाद से समाचार पत्रों, पत्रिकाओं और यहां तक कि वेबसाइटों के लिए भी काम किया है। जनवरी महीने की शुरुआत में यह संगठन एक पार्टी का आयोजन करेगा, जहां ये पुरस्कार दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Cirkus Trailer: 'सर्कस' में रणवीर सिंह का डबल धमाका, 'गोलमाल' से जुड़े तार, जारी हुआ फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर

ss rajamouli got best director award at new york film crities circle for ram charan and junior NTR starrer RRR
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की कमाई
'आरआरआर' ने अपने प्रदर्शन के दौरान वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। यह फिल्म हाल ही में चीनी थिएटर में दिखाई गई और दर्शकों द्वारा इसे खूब पसंद किया गया। 'आरआरआर' को कई बड़े निर्देशकों और फिल्म तकनीशियनों ने समर्थन दिया था। फिल्म को विश्वभर में प्रशंसा मिली है। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर 'आरआरआर' ने साल की दूसरी सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड भी जीता है।

यह भी पढ़ें: An Action Hero Twitter Review: 'क्या शानदार फिल्म है...', जानिए दर्शकों को कैसी लगी आयुष्मान की एन एक्शन हीरो

विज्ञापन
विज्ञापन
ss rajamouli got best director award at new york film crities circle for ram charan and junior NTR starrer RRR
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है कहानी
'आरआरआर' दो वास्तविक नायकों और जाने-माने क्रांतिकारियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवन पर आधारित है। यह एक काल्पनिक कहानी है, जो 1920 के पूर्व स्वतंत्रता युग में घटित होती है। राम चरण और जूनियर एनटीआर ने फिल्म 'आरआरआर' में मुख्य भूमिका निभाई है। 

यह भी पढ़ें: Mohan Kapur:  अश्लील फोटो...शादी...और शारीरिक संबंध, नाबालिग ने मिस मार्वल फेम मोहन कपूर पर लगाए संगीन आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed