फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SSMB29: राजामौली ने महेश बाबू को किस चीज से दूर रहने की दी सलाह? 'एसएसएमीबी 29' को लेकर आई नई जानकारी

Thu, 22 Feb 2024 05:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 22 Feb 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
SSMB 29 update SS Rajamouli advised Mahesh Babu to stay away from this thing for few months
एसएस राजामौली, महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम

महेश बाबू जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसे फिलहाल एसएसएमबी 29 नाम दिया गया है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह है। इन दिनों फिल्म की प्री-प्रोडक्शन के लिए तैयार चल रही है। वहीं, राजामौली ने कास्टिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि फिल्म को लेकर निर्देशक योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहे हैं।


Shaitaan Trailer Launch: 'शैतान' ट्रेलर लांच इवेंट में दिखा सितारों का जलवा, अजय-ज्योतिका आए बॉसी लुक में नजर

SSMB 29 update SS Rajamouli advised Mahesh Babu to stay away from this thing for few months
महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम

इस बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो राजामौली ने महेश बाबू को आने वाले महीनों के लिए सार्वजनिक समारोहों में दूरी बनाकर रखने की सलाह दी है। रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो राजमौली अभिनेता के नए लुक को गुप्त रखना चाहते हैं। 

SSMB 29 update SS Rajamouli advised Mahesh Babu to stay away from this thing for few months
महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम

इसीलिए उन्होंने महेश बाबू को यह राय दी है। बताया जा रहा है कि सुपरस्टार के नए लुक के साथ राजामौली  इस किरदार से जुड़ी हर छोटी से छोटी चीज को गोपनीय रखना चाहते हैं। इससे पहले आईं मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म में महेश बाबू मस्कुलर लुक में नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
SSMB 29 update SS Rajamouli advised Mahesh Babu to stay away from this thing for few months
महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम

यह भी उम्मीद है कि वह एक ऐसा किरदार निभाते नजर आएंगे जो भगवान हनुमान से जुड़ा होगा। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में महेश बाबू फिल्म गुंटूर कारम में नजर आए थे। इस फिल्म से उन्होंने लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
SSMB 29 update SS Rajamouli advised Mahesh Babu to stay away from this thing for few months
गुंटूर कारम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की ओपनिंग अच्छी रही थी, लेकिन  बाद में फिल्म हनुमान ने इसे पीछे छोड़ दिया। हालांकि, यह 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने में कामयाब जरूर रही। सिनेमाघरों के बाद अब यह नेटफ्लिक्स  पर आ चुकी है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
Priyanka Chopra: प्रियंका ने पहली बार फैंस को सुनाई बेटी मालती मैरी की आवाज, लोग बोले- मां की है छाया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed