फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijay Devarakonda: विजय देवरकोंडा ने फैंस से किया खास वादा, बोले- 90 प्रतिशत अंक लाने पर आपसे करूंगा मुलाकात

Wed, 21 Feb 2024 06:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 21 Feb 2024 06:59 PM IST
विज्ञापन
Vijay Devarakonda promised fans to to meet if they get 90 percent marks read details here
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम

तेलुगु सिनेमा के जाने माने अभिनेता विजय देवरकोंडा ने फिल्म नुव्विला से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। देश के साथ विदेश में भी उनकी जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। अभिनेता के चाहने वाले अक्सर पोस्ट के जरिए उन पर अपना प्यार बरसाते हैं। 


Game Changer: सेट पर लौटी राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर', हाई-ऑक्टेन सीक्वेंस की शूटिंग के लिए तैयार निर्माता!

Vijay Devarakonda promised fans to to meet if they get 90 percent marks read details here
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही में उनके दो फैंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस क्लिप में हर्षिता रेड्डी नाम की यूजर ने लिखा कि अगर विजय देवरकोंडा इस वीडियो पर कमेंट करेंगे तो वे अपने एग्जाम की तैयारी शुरू कर देंगी।

Vijay Devarakonda promised fans to to meet if they get 90 percent marks read details here
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम

वीडियो वायरल होते ही विजय ने भी इस कमेंट किया, जो लोगों के दिल जीत रहा है। अभिनेता ने इस क्लिप पर कमेंट करते हुए लिखा, "90 प्रतिशत प्राप्त करो और मैं आपसे मिलूंगा।"  विजय का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस कमेंट की खूब तारीफ कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Harshitha reddy (@harshithaareddy__)

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Devarakonda promised fans to to meet if they get 90 percent marks read details here
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम

गौरतलब है कि साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म पेल्ली चूपुलु से विजय को प्रसिद्धि मिली। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी अर्जुन रेड्डी में मुख्य भूमिका निभाने के बाद उनकी लोकप्रियता में जबर्दस्त इजाफा देखने को मिला। वे बॉलीवुड फिल्म लाइगर में भी नजर आ चुके हैं। इस फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया था। 

विज्ञापन
Vijay Devarakonda promised fans to to meet if they get 90 percent marks read details here
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम
वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय जल्द ही फैमिली स्टार नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ मृणाल ठाकुर स्क्रीन साझा करती हुई दिखेंगी। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म को इसी साल पांच अप्रैल को रिलीज करने की तैयारी चल रही है। वहीं, वे वीडी12 में भी काम कर रहे हैं, जिसमें रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं।
Jackky Bhagnani: एक्टर के बाद प्रोड्यूसर बने जैकी भगनानी, पिता वासु भगनानी की विरासत को बढ़ाया आगे
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed