फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thalapathy 69: विजय की आखिरी फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू, आए ये बड़े दिलचस्प अपडेट

Mon, 04 Nov 2024 08:12 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 04 Nov 2024 08:12 PM IST
सार

दलपति विजय अपनी आखिरी फिल्म को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के बाद वह राजनीति में पूर्ण रूप से सक्रिय हो जाएंगे। ताजा अपडेट के अनुसार दलपति 69 के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Thalapathy 69 second Shooting Schedule started in chennai know more about Vijay film latest Update
दलपति 69 - फोटो : एक्स: @KvnProductions

तमिल सुपरस्टार विजय अपने करियर के चरम पर सिनेमा को अलविदा कहने की तैयारी में हैं। फिल्मी दुनिया को छोड़कर वह पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय होने जा रहे हैं। अभिनेता से नेता बनने से पहले वह आखिरी बार अपने करियर की 69वीं फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसे अस्थाई तौर पर अभी दलपति 69 का नाम दिया गया है। 

Thalapathy 69 second Shooting Schedule started in chennai know more about Vijay film latest Update
दलपति 69 - फोटो : एक्स: @KvnProductions
एच विनोथ कर रहे निर्देशन

इस फिल्म को लेकर फैंस भावुक होने के साथ काफी ज्यादा उत्साहित भी हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ताजा जानकारी के मुताबिक एक छोटे से ब्रेक के बाद विजय ने आज (4 नवंबर, 2024) अपनी 69वीं फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है । इस फिल्म का निर्देशन एच विनोथ कर रहे हैं।

Thalapathy 69 second Shooting Schedule started in chennai know more about Vijay film latest Update
दलपति 69 - फोटो : एक्स: @KvnProductions
शुरू हुआ दूसरा शेड्यूल

फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग चेन्नई में शुरू की गई है। पहले शेड्यूल में विजय और फिल्म की टीम ने एक हाई वोल्टेड गाने का सीक्वंस शूट किया है।वहीं, इसके दूसरे शेड्यूल में कई महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माए जाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Thalapathy 69 second Shooting Schedule started in chennai know more about Vijay film latest Update
दलपति विजय - फोटो : इंस्टाग्राम
2025 तक फिल्म पूरी करने की योजना

नवीनतम अपडेट की मानें तो  विजय और एच विनोथ दिसंबर 2024 में फिल्म के दूसरे शूट शेड्यूल को पूरा करने की योजना बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक छोटे ब्रेक के बाद, लंबित हिस्सों को 2025 की पहली छमाही में कई शेड्यूल के जरिए फिल्माया जाएगा। विजय इस फिल्म में अपने हिस्से को अप्रैल 2025 तक पूरा करने की कोशिश में हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस प्रोजेक्ट का फिल्मांकन मई 2025 तक पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
Thalapathy 69 second Shooting Schedule started in chennai know more about Vijay film latest Update
विजय - फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay
अगले साल अक्तूबर में आएगी फिल्म

अगर सब कुछ योजना के अनुसार होता है तो दलपति 69 अक्टूबर 2025 के तीसरे सप्ताह तक यानी दिवाली के मौके पर बड़े पर्दे पर दस्तक दे देगी। हालांकि, फिल्म की सटीक तारीख का खुलासा अब तक निर्माताओं की ओर से नहीं किया गया है। 
Amaran: हिंदी फिल्मों को पीछे छोड़ तमिल सिनेमा की 'अमरण' ने मचाया धमाल, रिलीज के चौथे दिन की करोड़ों की कमाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed