{"_id":"678dcdb74a5f9a745201fb75","slug":"thalapathy-70-in-the-works-vijay-fans-eagerly-await-official-announcement-after-movie69-as-per-report-2025-01-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Thalapathy 70: दलपति 69 के बाद एक और फिल्म करेंगे विजय? प्रशंसक कर रहे हैं आधिकारिक घोषणा का इंतजार","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Thalapathy 70: दलपति 69 के बाद एक और फिल्म करेंगे विजय? प्रशंसक कर रहे हैं आधिकारिक घोषणा का इंतजार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 20 Jan 2025 09:47 AM IST
सार
Thalapathy 70 Vijay: साउथ सुपरस्टार विजय दलपति ने अपनी आखिरी फिल्म, जिसका नाम अस्थायी तौर पर थलपति 69 रखा गया है, यह फिल्म जल्द ही फ्लोर पर आएगी, लेकिन उससे पहले कथित तौर पर विजय की एक और आगामी फिल्म की घोषणा हो सकती है, जिसका अस्थाई नाम दलपति 70 होगा। जानिए पूरी डिटेल....
विज्ञापन
1 of 5
दलपति 69 के बाद एक और फिल्म में नजर आ सकते हैं विजय?
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दलपति विजय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म दलपति 69 को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हालांकि, पहले यह जानकारी सामने आई थी कि इस फिल्म को पूरी करने के बाद वह फिल्मों से संन्यास ले लेंगे, लेकिन अब जानकारी के अनुसार दलपति 70 भी आ सकती है, जिसने प्रशंसकों की उत्सुक्ता को और अधिक बढ़ा दिया है।
2 of 5
विजय की अगली फिल्म का नाम दलपति 70 हो सकता है?
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay
कथित तौर पर पिछले साल विजय ने अपने प्रशंसकों से कहा था कि दलपति69 के सिनेमाघरों में आने के बाद वह फिल्में छोड़ देंगे और सक्रिय राजनीति में अधिक समय बिताएंगे। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दलपति 69 के बाद दलपति70 में भी नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह विजय के प्रशंसकों के लिए बहुत बड़ी सौगात होगी।
3 of 5
विजय के प्रशंसकों को उनकी आगामी फिल्म की घोषणा का बेसब्री से इंतजार है
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay
पिछले कुछ दिनों से, अटकलें लगाई जा रही हैं कि विजय अपनी 70वीं फिल्म में अभिनय करने पर विचार कर रहे हैं। जाहिर है, अभिनेता ने अपने द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) निर्देशक वेंकट प्रभु से अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए स्क्रिप्ट लिखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
क्या 70वीं फिल्म में नजर आएंगे विजय?
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay
तमिल प्रोडक्शन हाउस 7 स्क्रीन स्टूडियो, जिसने विजय की मास्टर और लियो को बनाया था, दलपति 70 को बनाएगा। कहने की जरूरत नहीं है कि विजय के प्रशंसक चल रही चर्चा से बहुत खुश हैं, और वे इस आगामी परियोजना के बारे में आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
दलपति विजय
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay
बहरहाल, विजय एच विनोथ के निर्देशन में बहुप्रतीक्षित दलपति 69 पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म बालकृष्ण की सुपरहिट पारिवारिक ड्रामा भगवंत केसरी की आधिकारिक रीमेक बताई जा रही है। यह फिल्म 17 अक्टूबर, 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।