फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GOAT on OTT: ओटीटी पर और भी लंबी होगी 'गोट', विजय की फिल्म पर आया नया अपडेट

Mon, 09 Sep 2024 05:09 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 09 Sep 2024 05:09 PM IST
विज्ञापन
Thalapathy Vijay film The Greatest of All Time will be longer on OTT Details Inside
वेंकट प्रभु, विजय - फोटो : इंस्टाग्राम- वेंकट प्रभु

विजय की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) इन दिनों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है। उम्मीद के मुताबिक इस फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिल सका है। इसे देखने के बाद लोग मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस को यह फिल्म पसंद आ रही है। वहीं, बहुत से लोगों को इस फिल्म में कुछ भी नयापन नजर नहीं आ रहा है। 

Thalapathy Vijay film The Greatest of All Time will be longer on OTT Details Inside
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आज के हिसाब से देखा जाए तो तीन घंटे की यह फिल्म कई जगहों पर जरूरत से ज्यादा लंबी महसूस होती है। हालांकि, इसके बावजूद निर्देशक वेंकट प्रभु इस फिल्म के विस्तारित संस्करण को दर्शकों के सामने पेश करने की योजना पर काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि ओटीटी पर फिल्म बिना किसी काट छांट के जारी करने को लेकर काम चल रहा है।

Thalapathy Vijay film The Greatest of All Time will be longer on OTT Details Inside
गोट - फोटो : इंस्टाग्राम- अयाज खान

बताया जा रहा है कि ओटीटी पर रिलीज होने वाला संस्करण चार घंटे लंबा हो सकता है। कहा जा रहा है कि इससे दर्शक फिल्म को और अधिक गहराई से समझ सकेंगे। निर्देशक के इस एलान के बाद जहां एक और विजय के समर्थक काफी खुश हैं। वहीं, यह देखना दिलचस्प होगा कि चार घंटे लंबी इस फिल्म को अन्य लोगों की कैसी प्रतिक्रिया मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Thalapathy Vijay film The Greatest of All Time will be longer on OTT Details Inside
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गोट के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है। 400 करोड़ के आसपास के बजट से बनकर तैयार हुई इस फिल्म को हिट होने के लिए काफी लंबा सफर तय करना है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 44 करोड़ रुपये से ठीक ठाक शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद फिल्म के कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे हैं। 
Anushka Sharma: बेटे ‘अकाय’ के साथ लंदन में दिखीं अनुष्का! कैमरे को घूरते नजर आए विराट

विज्ञापन
Thalapathy Vijay film The Greatest of All Time will be longer on OTT Details Inside
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शुक्रवार को गोट ने 25.5 करोड़ रुपये, शनिवार को 33.5 करोड़ रुपये और रविवार को 34 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चार दिन में इस फिल्म ने 137 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो कि उनकी पिछली फिल्म लियो की तुलना में काफी कम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed