विजय की फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। हाल ही में इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। लंबे समय से फिल्म पर हो रही चर्चा के बावजूद इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक अपनी शुरुआत नहीं की है।
GOAT: 'गोट' में विजय ने खुद नहीं निभाया अपना युवा किरदार, अभिनेता का नाम जानकर होगी हैरानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय के अलावा इस फिल्म में मीनाक्षी चौधरी भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, विजय के समर्थक इसे शानदार बता रहे हैं। गोट में विजय डबल रोल में हैं। वेंकट प्रभु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तमिल सुपरस्टार का युवा रूप देखकर फैंस भी दंग हैं।
हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म में अभिनेता ने अपना युवा किरदार खुद नहीं निभाया है। दरअसल, फिल्म में विजय की उम्र को तकनीक की मदद से कम किया गया है, लेकिन विजय ने इस भूमिका को नहीं अदा किया है। कॉलीवुड कलाकार अयाज खान ने विजय के युवा रूप को पर्दे पर उतारा है।
हाल ही में अयाज ने उन्हें इतना बड़ा अवसर देने के लिए वेंकट प्रभु, विजय और पूरी टीम का सोशल मीडिया पर आभार भी व्यक्त किया था। बड़े बजट पर बनी इस फिल्म में स्नेहा, प्रशांत, प्रभुदेवा, जयराम, मोहन और अन्य कलाकार भी हैं। एजीएस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के इस प्रोजेक्ट के लिए युवान शंकर राजा ने संगीत तैयार किया है।
View this post on Instagram
A post shared by Ayaz khan (@iamayazkhan__)
Jigra: क्या आलिया भट्ट ने 'जिगरा' में पहनी रणबीर की शर्ट? एक्स यूजर ने तस्वीरें साझा कर किया दावा